सर्दियों में क्यों जरूरी है अनार खाना? फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

अनार में मुख्य रूप से विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। आइए जानें अनार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में क्यों जरूरी है अनार खाना? फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान


शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए वैसे तो लगभग सभी फलों के रस लाभकारी है लेकिन अनार का रस खासतौर पर वजन घटाने में मदद करता है, अनार को आपको अपनी आहार योजना में शामिल करना चाहिए। अनार खाने से पेट के आसपास की चर्बी कम हो जाती है। अनार जूस के बहुत सारे स्‍वास्‍थ्‍य लाभ है। अनार में मुख्य रूप से विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट पाये जाते  हैं। आइए जानें अनार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में।

  • प्रतिदिन अनार के जूस से शरीर में रक्त का संचालन अच्छी तरह से होता है।
  • अनार खाने से ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ो के कैंसर की संभावना कम रहती है।
  • अनार के सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  • अनार रक्त में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।
  • अनार के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर की भी संभावना कम हो जाती है।
  • गर्मियों में सही खान-पान के लिए अनार को भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याओं में तो आराम मिलता ही है, साथ ही इसके नियमित सेवन से धमनियां भी ठीक रहती हैं।
  • अनार के सेवन से त्वचा में निखार आता है इसलिए स्वस्थ त्वचा के लिए भी आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।
  • अनार खाने से दांतों संबंधी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।
  • वो गर्भवती महिलाएं जो अनार के जूस का सेवन करती हैं, उनका बच्चा हेल्दी और स्वस्थ होता है।
  • अनार से अधिक उम्र के लोगो को होने वाली एलजाइमर नामक बीमारी से भी छुटकारा मिलता है।

इस तरह से अनार खाने या अनार का रस पीने के अनेक लाभ है। लंबी उम्र और अधिक ऊर्जावान रहने के लिए नियमित रूप से अनार के जूस का सेवन करना चाहिए।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

एक्‍सपर्ट टिप्‍स: किस सुपरफूड में होता है ज्‍यादा पोषक तत्‍व, भारतीय या विदेशी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version