शलजम का सूप बढ़ाता है शरीर की इम्यूनिटी, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे

Health Benefits of Turnip Soup: शलजम में विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शलजम का सूप बढ़ाता है शरीर की इम्यूनिटी, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे

Turnip Soup Health Benefits: शलजम की गिनती दुनिया की गुणकारी सब्जियों में की जाता ही। शलजम में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन सफेद और बैंगनी रंग की दिखने वाली शलजम का स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता है। इसलिए पोषक तत्वों का खजाना होने के बावजूद लोग शलजम बिल्कुल नदरअंदाज करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं करते हैं तो एक बार फिर सोच लीजिए। बेस्वाद लगने वाली शलजम की मसालेदार सब्जी बेशक आपको पसंद न आई हो, लेकिन इसका सूप आपको जरूर पसंद आएगा। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे शलजम का सूप बनाने की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।

Health Benefits of Turnip Soup

शलजम के सूप की रेसिपी - Recipe of Turnip Soup

सामग्री की लिस्ट

  • शलजम - 2 से 3 पीस
  • प्याज - 1 पीस
  • लहसुन - 2 से 3 कलियां
  • वेजिटेबल स्टॉक - 2 से 3 कप
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनिया - सूप को सजाने के लिए

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले प्याज और शलजम को छोटे टुकड़ों में काट लें और लहसुन को छील लें।
  • अब एक कहाड़ी को गर्म कर लें और उसमें बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन को भूनें।
  • इसमें थोड़ा सा नमक डालें और इसके बाद इसमें कटे हुए शलजम को डालें। 
  • जब शलजम थोड़ा सा पक जाए तो इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालें और 15 मिनट तक पकाएं।
  • जब आपको शलजम का सूप तैयार हो जाए तो इसे ब्लेंडर डार में पीस लें। अब सूप को हरे धनिया से सजाकर गर्मागर्म परोसें।

Health Benefits of Turnip Soup

शलजम का सूप पीने के फायदे - Health Benefits of Turnip Soup

ह्रदय के लिए है फायदेमंद

शलजम में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम शरीर के ब्लड प्रेशर को कम करके रक्त घमनियों पर होने वाले तनाव को कम करने में मदद करता है। शलजम के पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करता है, जिससे ह्रदय रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

शलजम में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। शलजम का सूप पीने से हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। खासकर बच्चों के लिए शलजम का सूप बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

इम्यून सिस्टम को बनाता है स्ट्रांग

शलजम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। विटामिन सी का सेवन करने से शरीर के यूरिक एसिड को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

वजन घटाने में मददगार

शलजम का सूप वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। शलजम के सूप में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर शरीर की चर्बी और मोटापा घटाने में मदद करता है। 

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

Side Effects of Green Peas: ज्यादा हरी मटर खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS