भारत और पड़ोस देश चीन में पुरातन काल से ही ऐसे कई मार्शल आर्ट की जाती हैं, जो आपकी बॉडी को स्ट्रेंथ देने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। समय के साथ इन मार्शल आर्ट में भले ही कुछ बदलाव आएं हो, लेकिन इनकी बेसिक टेक्निक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज हम आपको चीन की ताई ची मार्शल आर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। ये मार्शल आर्ट आपके दर्द को दूर करने के साथ ही आपके शरीर के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह चीन की एक प्राचीन परंपरा है जो शरीर और दिमाग का तालमेल बेहतर करने का काम करती है। इस मार्शल आर्ट पर कई रिचर्स भी हुई हैं, जिनमें पता चला है कि इसके नियमित अभ्यास से बॉडी की फ्लैक्सिब्लिटी में सुधार होता है। साथ ही, यह बुजुर्गों की हड्डी के टूटने के जोखिम को भी कम करती है। योगा इंस्ट्रक्टर ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि यह मार्शल आर्ट शरीर के लिए किस तरह से फायदेमंद होती है।
ताई ची से होने वाले फायदे - Benefits Of Tai Chi For Health in Hindi
समय के साथ चीन में ताई ची में कुछ बदलाव हुए। जानकारों के मुताबिक ताई ची कई प्रकार हैं जिसमें आप यांग स्टाइल, वू शैली, चैन स्टाइल, सन स्टाइल और हाओ स्टाइल को शामिल कर सकते हैं। आगे जानते हैं इससे होने वाले फायदे।
शरीर का संतुलन बनाने में सहायक
दरअसल, जैसै-जैसे आप बुजुर्ग होते है, आपको चलने में शरीर का संतुलन बनाने में परेशानी होती है। लेकिन, ताई ची के रोजाना अभ्यास से आपको अधिक आयु में भी शरीर के बैलेंस को बनाने में परेशानी नहीं होती है। इससे आपके गिरने का खतरा भी कम हो जाता है।
दर्द को कम करने में फायदेमंद
ताई ची के नियमित अभ्यास से हड्डियों की कमजोरी के कारण होने वाले तेज दर्द में आराम मिलता है। यहां तक कि ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से घुटनों में होने वाला दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि 12 सप्ताह के अभ्यास के बाद ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण सख्त हुए जोड़ों में लचीलापन आने लगता है और शारीरिक कार्य में सुधार होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक
ताई ची के अभ्यास से हार्ट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है। इसके रोजाना अभ्यास से शरीर में ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। साथ ही, हार्ट बीट नॉर्मल होती है। जिसकी वजह से आपको हार्ट रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
पाचन क्रिय करें बेहतर
ताई ची में कई तरह की एक्सरसाइज को शामिल किया जाता है। इसमें आपकी कोर मसल्स जैसे रीढ़ की हड्डी, कमर और जांघ में मजबूत आती है। साथ ही, आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है। जिससे आपको गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
मानसिक शांति प्रदान करे
ताई ची के नियमति अभ्यास से आपकी ब्रेन एक्टिविटी बेहतर होती है। जिससे आपको स्ट्रेस और तनाव में आराम मिलता है। साथ ही, आपकी एकाग्रता क्षमता में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें : जिम जाने से पहले और बाद में स्किन की देखभाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स
ताई ची प्राचीन काल से की जानें वाली मार्शल आर्ट है। इसका अभ्यास आप किसी प्रशिक्षित ट्रेनर की देखरेख में करें। एक बार सीख जाने के बाद आप घर पर भी इसका नियमित अभ्यास कर सकते हैं।