Sunflower Oil Benefits: सूरजमुखी का तेल इस्तेमाल करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Health Benefits of Sunflower Oil: सूरजमुखी का तेल शरीर की कई परेशानियों को आसानी से दूर करता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Sunflower Oil Benefits: सूरजमुखी का तेल इस्तेमाल करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे


Health Benefits of Sunflower Oil: सूरजमुखी का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन  और सोडियम आदि  पाए जाते हैं। इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं। सूरजमुखी के तेल के इस्तेमाल से कुकिंग की जा सकती है। इस तेल से की गई कुकिंग से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है। सूरजमुखी के तेल को इसके फूलों के बीजों से निकाला जाता हैं। इसमें अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।आइए जानते हैं इसके अन्य फायदो के बारे में।

हार्ट के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी के तेल के सेवन से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। सूरजमुखी के तेल में भरपूर मात्रा में ओलिक एसिड होता है, जो हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। सूरजमुखी के तेल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अन्य तेल की तुलना मे कम पाई जाती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

जी हां, सूरजमुखी के तेल से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती हैं। क्योंकि मौजूद विटामिन-ई और के बीमारियों के खतरे को कम करते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

पाचन को मजबूत बनाए

सूरजमुखी के तेल के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और ये तेल पचने में भी काफी आसान होता है। ये तेल अन्य तेलों को मुकाबले काफी हल्का होता है, जो पचने मे आसान होने के साथ पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- खो गई है त्वचा की चमक, तो लगाएं हल्दी के ये 3 उबटन

हड्डियों को करे मजबूत

सूरजमुखी के तेल से हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती हैं। क्योंकि इसमें पॉली-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ मांसपेशियों के दर्द को भी आसानी से कम करते हैं। सूरजमुखी का तेल हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

पिंपल्स को करे दूर

सूरजमुखी के तेल के इस्तेमाल से पिंपल्स को आसानी से कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद लिनोलेनिक एसिड पिंपल्स को कम करता है और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन से राहत दिलाते हैं। जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या आसानी से दूर होती हैं।

सूरजमुखी का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

इंफ्लुएंजा होने पर क्या खाएं और क्या नहीं?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version