
Diet for Influenza in Hindi: भारत में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि इंफ्लुएंजा नाक, गले और फेफड़ों का संक्रमण है, जो श्वसन तंत्र का हिस्सा हैं। इंफ्लुएंजा को आमतौर पर फ्लू कहा जाता है। वैसे तो फ्लू वाले लोग ठीक हो सकते हैं। लेकिन कई मामलों में इंफ्लुएंजा या फ्लू जोखिम भरा हो सकता है। इतना ही नहीं इंफ्लुएंजा जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए इसका समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। इंफ्लुएंजा का इलाज के साथ ही डाइट पर भी खास ध्यान देना होता है। क्योंकि हेल्दी डाइट लेने से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। वहीं, अनहेल्दी फूड्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकते हैं। इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं इंफ्लुएंजा होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं (Influenza Hone par Kya Khaye or Kya Nahi)?
इंफ्लुएंजा होने पर क्या खाएं?- What to Eat Influenza in Hindi
1. पत्तेदार साग खाएं
इंफ्लुएंजा होने पर आपको अपनी डाइट में पत्तेदार सब्जी को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप पालक, केल जैसे साग को शामिल कर सकते हैं। इनमें विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। साथ ही, इंफ्लुएंजा से लड़ने में भी आपकी मदद कर सकते हैं।
2. सूप पिएं
सूप पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इंफ्लुएंजा होने पर आपको सूप का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो चिकन सूप पीना फायदेमंद हो सकता है। सूप पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सूप पीने से आपको एनर्जी मिलेगी। साथ ही, आप स्वस्थ और हेल्दी भी महसूस करेंगे। सूप को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अजवाइन, लहसुन या अदरक आदि भी डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Central Advisory: खांसी को न समझें सामान्य लक्षण, तेजी से फैल रहा इंफ्लुएंजा, बिना जांच न खाएं दवा
3. लिक्विड डाइट लें
इंफ्लुएंजा में आपका शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसलिए आपको लिक्विड डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ग्रीन टी, नींबू पानी और हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- जानलेवा है फ्लू का वायरस, नजरअंदाज न करें सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण
4. विटामिन सी का सेवन करें
इंफ्लुएंजा होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। ऐसे में आपको विटामिन सी युक्त फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आप खट्टे फलों जैसे कि संतरे और अंगूर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, ब्रोकली, स्प्राउट्स और टमाटर में भी विटामिन सी होता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। साथ ही, बीमारी से लड़ने में भी शरीर की मदद करता है।
5. ओमेगा-3 फैटी एसिड लें
अगर आप इंफ्लुएंजा होने पर ओमेगा-3 फैटी एसिड का इनटेक बढ़ाएंगे, तो बीमारी को हराने में जल्दी मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि मछली, अलसी के बीज और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए आप चाहें तो इन फूड्स को भी अपनी डाइट में शामिल करके इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।
इंफ्लुएंजा होने पर क्या न खाएं?- What Not to Eat Influenza in Hindi
- अगर आपको इंफ्लुएंजा है, तो आपको एल्कोहल और धूम्रपान का सेवन करने से बचना चाहिए। एल्कोहल आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है। साथ ही, इसकी वजह से आपकी बॉडी हिडाइड्रेट भी हो सकती है।
- इंफ्लुएंजा होने पर आपको फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। इंफ्लुएंजा होने पर आपको पिज्जा, बर्गर जैसे फास्ट फूड और जंक फूड का परेहज करना चाहिए।
- इंफ्लुएंजा होने पर आपको शुगर लोडेड चीजें भी नहीं खानी चाहिए। इससे आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं और आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।
- इंफ्लुएंजा होने पर आपको ठंडी, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगेगी।