Benefits of Water Chestnut: सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही मार्केट में सिंघाड़ा मिलना शुरू हो जाता है। पानी में उगने वाला सिंघाड़ा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल व्रत आदि में बहुत ज्यादा किया जाता है। सिंघाड़ा खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। सिंघाड़े में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, मैंगनीज, फाइबर, फोस्फोरस, आयोडीन, मैग्नीशियम आदि पाया जाता है। इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों में भी बहुत फायदा मिलता है। कच्चा सिंघाड़ा खाने से आपको वजन कंट्रोल करने से लेकर गले की समस्या, शरीर में सूजन और ब्रोंकाइटिस की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
कच्चा सिंघाड़ा खाने के फायदे- Singhara Health Benefits in Hindi
पानी में उगने के कारण सिंघाड़े को जल फल के नाम से भी जाना जाता है। सिंघाड़े में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। आप सिंघाड़े को उबालकर अक्सर खाते होंगे या इसकी सब्जी खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी कच्चा सिंघाड़ा खाया है? कच्चा सिंघाड़ा स्वाद में भी बहुत अच्छा होता है और इसका सेवन शरीर की कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में भी बहुत फायदेमंद होता है। कच्चा सिंघाड़ा खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे इस तरह से हैं-
इसे भी पढ़ें: सिंघाड़ा खाने से दूर होती है थायरॉइड और अनिद्रा की समस्या, जानें इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ
1. फर्टिलिटी और हॉर्मोनल बैलेंस करे ठीक
शरीर में हॉर्मोन असंतुलित होने से कई तरह की परेशानियां जन्म लेती हैं। फर्टिलिटी बढ़ाने और हॉर्मोनल बैलेंस को ठीक करने के लिए कच्चा सिंघाड़ा खाना बहुत फायदेमंद होता है। कच्चे सिंघाड़े में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज आदि पर्याप्त मात्रा में होते हैं। फर्टिलिटी बढ़ाने और हॉर्मोनल बैलेंस के लिए कच्चा सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद होता है।
2. लो ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सिंघाड़ा किसी औषधि से कम नहीं है। लो बीपी की समस्या में कच्चा सिंघाड़ा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद सोडियम की पर्याप्त मात्रा लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से लो बीपी के मरीजों को फायदा मिलता है।
3. इंस्टेंट एनर्जी के लिए फायदेमंद
शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए कच्चे सिंघाड़े का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सिंघाड़े में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। अगर आप लो फील कर रहे हैं या शरीर में ऊर्जा की कमी है, तो कच्चा सिंघाड़ा खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए कच्चा सिंघाड़ा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपके स्किन पर मौजूद झुर्रियां, झाइयां और कील, मुहांसे आदि दूर होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और पानी की पर्याप्त मात्रा आपके स्किन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
5. बवासीर में फायदेमंद
असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग बवासीर की समस्या के शिकार हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सिंघाड़े का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बवासीर के मरीजों में ब्लीडिंग और दर्द को कम करने के लिए कच्चे सिंघाड़े का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए डाइट में शामिल करें सिंघाड़े का आटा, जानें इसके फायदे
इसके अलावा कच्चा सिंघाड़ा खाने से आपके पेट में गैस की समस्या कम होती है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी कच्चा सिंघाड़ा खाना बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज और अपच को दूर करने के लिए भी आप कच्चे सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में कच्चा सिंघाड़ा बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version