हाथ की हथेलियों को साथ में रगड़ने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

Health benefits Of Rubbing Palms: दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ना, फिर उन्हें अपनी आंखों पर रखना, सुबह सिर्फ 5 मिनट ऐसा करने से कई लाभ मिलते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
हाथ की हथेलियों को साथ में रगड़ने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे


Health benefits Of Rubbing Palms: आपने अक्सर देखा होगा कि जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा बीमार होता है, उसे चक्कर आते हैं या बेहोशी जैसी समस्या होती है तो लोग रोगी के हाथ की हथेली और पैर के तलवे रगड़ने लगते हैं। इससे शरीर में एनर्जी आती है और ब्लड फ्लो बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप रोजाना कुछ मिनट हथेली रगड़ते हैं इससे सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलते है? जी हां, सेहत के लिए ऐसा करना बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद और योग दोनों में ही इसका बहुत महत्व है। हाथ ही हथेलियों का आपस में रगड़ते हैं तो इससे हथेलियों में गर्मी पैदा होती है। यह अध्यात्मिक और भौतिक दोनों ही लाभ प्रदान करता है। सुबह-सुबह बहुत से लोग दोनों हथेलियों को रगड़कर फिर हाथों को अपनी आंखों पर रखते हैं। ऐसा करना बहुत फायदेमंद माना जाता  है। सोच रहे हैं कैसे? इस लेख में जानें हथेली रगड़ने 5 फायदे।

Health benefits Of Rubbing Palms

हथेली रगड़ने के फायदे- Benefits of rubbing palm

1. शरीर में आती है एनर्जी

हाथ की हथेलियों में कई एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स होते हैं, ये प्वाइंट्स शरीर के कई अंगों से जुड़े होते हैं। हाथों को रगड़ने से शरीर में ऊर्जा आती है। हाथों में गर्मी आती है और ब्लड फ्लो में सुधार होता है। इसे पूरे शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह होता है।

2. तनाव होता है कम

जब आप हथेलियों को रगड़ने के बाद आंखों पर रखते हैं, तो आपकी हथेलियों की गर्माहट आंखों के तनाव को कम करता है और आसपास के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है। इससे आप शांत और आरामदायक महसूस करते हैं, तनाव भी कम होता है।

इसे भी पढें: सूर्योदय से पहले उठने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

3. हाथ की मांसपेशियों में आता लचीलापन

जब आप हथेलियों को रगड़ते हैं तो इससे आपकी कलाई और उंगलियों में जकड़न आदि की समस्या नहीं होती है। इससे मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं और उनमें मजबूती आती है।

4. आप गर्म महसूस करते हैं

हम सभी ठंड के मौसम  में बार-बार अपनी हथेलियां रगड़ते हैं, क्योंकि ऐसा करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है और ठंड में भी गर्म महसूस करते हैं। खासकर आपके हाथ।

इसे भी पढें: पैर के तलवे रगड़ने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें रगड़ने का सही तरीका

5. प्रोडक्टिविटी में सुधार होता है

जब आप हाथों को रगडने के बाद आप अपने हाथों को आंखों पर रखते हैं, तो इससे ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है। आपके मस्तिष्क में अच्छे विचार आते हैं और सकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है। आप दिनभर आत्मविश्वास से भरे रहते हैं।

सुबह सोकर उठने के लिए सिर्फ 5 मिनट नियमित दोनों हथेलियों को रगड़ने और आंखों पर हाथ लगाने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिल सकता है। आपको अपने दिन की शुरुआत इसके साथ जरूर करनी चाहिए।

All Image Source: Freepik

Read Next

सर्दियां आते ही घेर लेता है आलस? शरीर की सुस्ती भगाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version