
अरबी के पत्ते सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं। ये पत्ते स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए काफी पौष्टिक भी होते हैं। मॉनसून के मौसम में आप इसकी सब्जी और पकौड़े बनाकर खा सकते हैं। अरबी के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी से बचा जा सकता है और वजन कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं अरबी के पत्तों के फायदों के बारें में।
इस पेज पर:-
150 ग्राम अरबी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व
कैलोरीज- 35
कार्ब्स- 6 ग्राम
प्रोटीन- 4 ग्राम
फाइबर- 3 ग्राम
फैट- 1 ग्राम
विटामिन सी- 57%
विटामिन ए- 34%
फोलेट- 17%
पोटेशियम- 14%
कैल्शियम- 13%
आयरन- 10%
अरबी के पत्ते खाने के फायदे
ब्लड प्रेशर कम करे
अरबी के पत्तों के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। अरबी के पत्तों में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। इसके लगातर सेवन से तनाव में भी कमी आती है। अरबी के पत्तों का सेवन आप सब्जी और पकौड़े के तौर पर कर सकते हैं।
वजन कम करने में मददगार
अरबी के पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसलिए वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अरबी के पत्ते काफी लाभदायक हो सकते हैं।
आंखो के लिए
अरबी के पत्तों में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखो के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंखो की रोशनी तेज होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है और आंखों की रोशनी को तेज करता है।
हृदय के लिए
कई रिसर्च बताती हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा लगभग 16% तक कम हो जाता है। अरबी के पत्तों में नाइट्रेट होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिएअरबी के पत्ते खाएं। ध्यान रखें जब भी अरबी के पत्तों का सेवन करें, तो उसे तेल में ज्यादा न तलें। हल्के तेल में ही सेंक कर खाएं।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ ब्रश करना पर्याप्त नहीं, मुंह की अच्छी सेहत के लिए हफ्ते में 1 बार प्रयोग करें ये 5 नुस्खे

एनीमिया में लाभकारी
अरबी के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया की समस्या दो दूर करता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबीन का स्तर सही रहता है। इसके लगातार सेवन से आपको कमजोरी बिल्कुल अनुभव नहीं होगी। अरबी के पत्तों में आयरन, फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version