Benefits Of Amba Haldi In Hindi: भोजन में हल्दी का प्रयोग तो हम सभी करते हैं। इसके अलावा, अद्भुत आयुर्वेदिक हर्ब और मसाले का प्रयोग कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए एक प्रभावी औषधी के रूप में भी किया जाता है। रेगुलर हल्दी का प्रयोग तो हम सभी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अंबा हल्दी का सेवन किया है? क्या आप जानते हैं अंबा हल्दी कुछ मामलों में रेगुलर हल्दी की तुलना में अधिक फायदेमंद होती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चैतली राठोड़ (BAMS Ayurveda) की मानें, तो "अंबा हल्दी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं, जबकि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। इस अद्भुत आयुर्वेदिक मसाले को मैंगो जिंजर भी कहा जाता है। यह आमतौर इस मौसम में स्थानीय बाजार में देखने को मिलती है। आप रोजाना अपने भोजन के साथ इसे भी खा सकते हैं। इससे आपकी सेहत को जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं।" इस लेख में हम आपको अंबा हल्दी खाने के फायदे और सेवन का तरीका बता रहे हैं....
आंबा हल्दी खाने के फायदे- Benefits Of Amba Haldi In Hindi
डॉ. चैतली के अनुसार, "अंबा हल्दी में शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। वहीं, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकती है" जैसे,
1. कोशिकाओं को नुकसान से बचाए: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से शरीर में फ्री-रेडिकल्स के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती है और कोशिकाओं को नुकसान से बचाती है.
2. त्वचा के लिए लाभकारी है: अंबा हल्दी त्वचा की खुजली, खुजलीदार स्कैल्प, त्वचा रोग और कई आम समस्याओं को दूर करने में बहुत प्रभावी है।
3. पाचन रखने दुरुस्त: यह पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म में भी सुधार करती है। किसी भी प्रकार की गैस्ट्रिक समस्या, अपच और अन्य आंत से जुड़े रोगों से अम्बा हल्दी आपको बहुत राहत देती है।
इसे भी पढ़ें: दूध में गुड़ और हल्दी डालकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका
4. वात दोष को करे संतुलित: यह शरीर में वात को संतुलित करने में मदद करती है। वात दोष के असंतुलन के कारण किसी भी प्रकार के दर्द से राहत दिलाने में अंबा हल्दी लाभकारी है। यह आपको जोड़ों के दर्द, गठिया आदि जैसी स्थितियों से भी राहत दिलाएगी।
5. एलर्जी के लक्षण करे कम: इसमें एंटी-एलर्जी गुण होते हैं, इसलिए अगर किसी को अस्थमा, खांसी, सर्दी और अन्य एलर्जी संबंधी समस्याएं हैं, तो इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अंबा हल्दी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: PCOS वाली महिलाएं पिएं अश्वगंधा और हल्दी का पानी, संतुलित होंगे हार्मोन्स और घटेगा वजन
अंबा हल्दी का सेवन कैसे करें- How To Eat Amba Haldi In Hindi
- अपच की समस्या के लिए इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसमें सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाएं। उसके बाद खा लें।
- त्वचा की समस्याओं और अन्य त्वचा की स्थितियों के लिए अंबा हल्दी का रस बनाएं और 10-15 मिलीलीटर रस का दिन में 2 बार सेवन करें।
- खांसी, सर्दी, अस्थमा और कमजोर इम्यूनिटी के लिए छोटे टुकड़े काटें और शहद के साथ लें।
- जोड़ों के दर्द और वात दोष के असंतुलन से जुड़े रोगों के लिए इसे कच्चा खाएं या इसका जूस बनाकर पिएं।
All Image Source: Shutterstock