Expert

सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता पाषाणभेद, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 7 फायदे

Pashanbhed Benefits In Hindi: पाषाणभेद का सेवन सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, इस लेख में एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता पाषाणभेद, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 7 फायदे


Pashanbhed Benefits In Hindi: पाषाणभेद प्लांट के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। यह बहुत प्रसिद्ध पौधा है, लेकिन इसे हम हर भाषा में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। हिंदी में लोग इसे पत्थर चट्टा के नाम से जानते हैं, वहीं गुजराती में इसे पत्थरतोड़ा कहा जाता है और संस्कृत में इसे पाषाणभेद कहा जाता है। यह अद्भुत पौधा सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसे पाषाणभेद इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह पाषाण यानी पत्थर और भेद यानी तोड़ना, जिसका अर्थ है कि यह पत्थरों को तोड़ने का काम करता है। इसलिए इसका सेवन किडनी की पथरी के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से प्राकृतिक रूप से किडनी स्टोन को तोड़कर बाहर निकालने में मदद मिलती है। आज के समय में भले ही किडनी में पथरी के इलाज के लिए कई नई तकनीकें आग हैं, लेकिन सैंंकड़ों साल पहले लोग पूरी तरह से आयुर्वेदिक हर्बल दवाओं पर निर्भर थे, जिनमें से एक पाषाणभेद या पत्थर चट्टा भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह अद्भुत पौधा सिर्फ पथरी के इलाज में ही लाभकारी नहीं है, बल्कि इसका कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी बहुत लाभकारी है। आयुर्वदिक चिकित्सक डॉ. चैतली राठौड़ (BAMS Ayurveda) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पाषाणभेद के कई फायदे बताए हैं, इस लेख हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

Pashanbhed Benefits In Hindi

सेहत के लिए पाषाणभेद के फायदे- Pashanbhed Benefits In Hindi

डॉ. चैतली के अनुसार, "आयुर्वेद में पाषाणभेद उपयोग कई अन्य बीमारियों के लिए किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें शीतल प्रभाव होते हैं। साथ ही, इसकी गुणवत्ता - प्रकाश एवं स्निग्धा (तैलीयता होती है। यह विशेष क्रिया- अश्मरी भेदन (पत्थर को तोड़ने) में मदद करती है। यह शरीर के तीन दोष वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में भी मदद करती है। इसका सेवन कई तरह से सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकता ह....

  1. बार-बार किडनी में पथरी होने से रोकता है
  2. यूरीनरी ट्रैक्ट से जुड़े रोगों के उपचार में मददगार है
  3. यूरिनरी इन्फेक्शन से करे बचाव
  4. पेशाब करते समय दर्द होने की समस्या करे दूर
  5. पीठ दर्द से दिलाए राहत
  6. महिलाओं में योनि और गर्भाशय संबंधी रोगों को करे दूर
  7. बवासीर के उपचार में करे मदद
  8. नींद से जुड़ी समस्याएं करें दूर

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को पत्थरचट्टा से करें दूर, जानें इस्तेमाल का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chaitali Rathod(BAMS) (@eterny_ayurveda)

सेहतमंद रहने के लिए पाषाणभेद का उपयोग कैसे कर सकते हैं- How To Use Pashanbhed To Stay Healthy

पाषाणभेद का मोटा चूर्ण या ताजा पत्तियां लेकर काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। इसका सेवन 40-50 ml दिन में 3 बार किया जा सकता है। इससे यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद पथरी का आकार कम हो जाता है और बार-बार होने पेशाब आने की समस्या भी दूर होती है।

काढ़ा बनाने के लिए आपको एक टी पैन में 1 बड़ा चम्मच पाषाणभेद पाउडर 2 कप पानी में मिलाकर तब तक उबालना है, जब तक कि यह आधा न रह जाए। उसके बाद इसे छानकर एक बर्तन में निकाल लें और घूंट-घूंट कर पिएं।

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड के लिए रामबाण इलाज है पत्थरचट्टा, जानें सेवन का तरीका

अगर आप पाषाणभेद के स्वास्थ्य लाभों को आनंद लेना चाहते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि कई बार कुछ स्थितियों में या दवाओं के साथ इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

Image Source: Shutterstock

Read Next

सर्दी-खांसी और बुखार होने पर आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version