द ग्रेट खली जिनका असली नाम दलीप सिंह राणा है, भारतीय पेशेवर पहलवान हैं। कुश्ती में कैरियर की शुरुआत करने से पहले, वो पंजाब राज्य पुलिस के अधिकारी रह चुके है। साथ ही ये चार हॉलीवुड फिल्मों, दो बॉलीवुड फिल्मों और कई टेलीविज़न शो में अभिनय भी कर चुके है। खली विश्व प्रचलित डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) के पेशेवर पहलवान रह चुके है और इनका मुकाबला कई बड़े दिग्गज पहलवानों जैसे द अंडरटेकर, जॉन सीना, केन, बिग शो आादी के साथ हुआ है। खली डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय है जिन्होंने विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। द ग्रेट खली,, जुलाई 2007 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। उन्होंने 2012 में सर्जरी भी करवाई थी, जिसमें बिनाइन ट्यूमर को उनके पिट्यूटरी ग्रंथि से निकाल दिया गया था, इस प्रकार के ट्यूमर मस्तिष्क के अंदर ग्रोथ हार्मोन्स का उत्पादन करने में बढ़ावा देता है। इससे एक्रोमेगाली का खतरा बढ़ सकता है, जो मनुष्य में विशालता का कारण बनता है।
View this post on Instagram
खली 2006 से 2014 तक WWE के पेशेवर पहलवान थे, लेकिन फरवरी 2015 से उन्होंने पंजाब में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट के नाम से अपना खुद का कुश्ती स्कूल खोल लिया। आइए जानते हैं क्या है द ग्रेट खली के वर्कआउट और डाइट प्लान, जो उन्हें अपने विशाल शरीर को बनाए रखने में मदद करते हैं।
द ग्रेट खली का वर्कआउट प्लान
द ग्रेट खली सप्ताह में छह दिन वर्कआउट करते हैं और शनिवार को अपने शरीर को आराम देते हैं। पहले दिन यानी रविवार को अपनी छाती की मांसपेशियों को बेहतर बनाने के लिए पुश-अप के साथ-साथ सभी प्रकार की बेंच एक्सरसाइज करते है। मंगलवार को वह कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं, उसके बाद सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वह अपने हाथ, कंधे, ट्रेपजियस की मांसपेशियों, पैरों और कोर को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार के एक्सरसाइज करते हैं।
View this post on Instagram
आइए जानते हैं कुछ समान्य एक्सरसाइज जो द ग्रेट खली वर्कआउट के दौरान करते हैं।
- बाइसप कर्ल
- कोर एक्सरसाइज
- कंडीशनिंग ट्रेनिंग
- बैक एक्सरसाइज
- लेग प्रेस
- ओवरहेड प्रेस
इसे भी पढ़ें: जानें क्या है रणदीप हुड्डा का फिटनेस सीक्रेट और डाइट प्लान
द ग्रेट खली का डाइट प्लान
- द ग्रेट खली अपने दिन की शुरुआत 2 लीटर दूध, आठ अंडे, 100 ग्राम ड्राई फ्रूट्स, फल और फलों के जूस से करते हैं।
- उसके बाद, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं और थोड़ी देर बाहर वॉक करते हैं। नाश्ते में वो चिकन और ब्रेड खाते हैं।
- द ग्रेट खली के दोपहर के भोजन में करी, दाल, सब्जियां, गेहूं की रोटी, चावल, एक किलो चिकन और अंडे के साथ-साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स भी शामिल हैं।
- डिनर में WWE स्टार पनीर, फलियां, सब्जियां, 10 गेहूं की रोटी, ब्राउन राइस, चिकन और छह अंडे नियमित खाते हैं।
इसे भी पढ़ें: 'बाहुबली' एक्टर प्रभास ने फिल्म 'साहो' के लिए घटाया 10 किलो वजन, ट्रेनर ने बताया वर्कआउट और डाइट प्लान
खली ने पहली बार WWE में पंजाबी प्रिजन मैच (Punjabi Prison Match) की शुरुआत की थी। उन्होंने नवंबर 2014 डब्ल्यूडब्ल्यूई को अलविदा कह दिया और डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपरस्टार को प्रशिक्षित करने के लिए भारत लौट आए। खली वास्तव में उन युवाओं के लिए एक फिटनेस आइडल हैं जो कुश्ती को अपना पेशा बनाना चाहते हैं।
Read More Article On Exercise and Fitness In Hindi