बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु भले ही 37 साल की हो गई हो, लेकिन आज भी वो अपनी फिटनेस और जबरदस्त फिगर से सभी कमसीन हसीनाओं को कांटे की टक्कर देती हैं। बिपाशा 7 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनय के साथ ही बिपाशा को बॉलीवुड की सबसे हॉट और फिट अभिनेत्री कहा जाता है। क्या आप जानते हैं बिपाशा ये सब कैसे करती है? आइए आपको बताते हैं कि कैसे हॉट बिपाशा बासु रखती हैं खुद को फिट।
बिपाशा का फिटनेस मंत्र
बिपाशा अपने आप से और अपनी बॉडी से बहुत प्यार करती है। अपने फिटेनेस मंत्र के बारे में बिपाशा का कहना है कि एक रूटीन लाइफ, समय पर खाना और समय पर सोना फिट बॉडी रखने का सबसे बड़ा मंत्र है। बिपाशा बहुत ही स्ट्रिक्ट वर्कआउट प्लान फॉलो करती हैं। वह हफ्ते में पूरे छह दिन एक्सरसाइज करती हैं।
टॉप स्टोरीज़
योग और व्यायाम
बिपाशा का मानना है कि शरीर को उतना ही आराम दो जितनी उसे जरूरत है। समय पर सोना और समय पर उठना फिट रहने का राज है। बिपाशा रोज सुबह जल्दी उठकर योग और व्यायाम करती हैं। बिपाशा का कहना है कि एक एक्सरसाईज से वो बोर हो जाती है। इसलिए समय-समय पर अपनी एक्सरसाईज बदलती रहती है। बिपाशा किसी के दबाव में आकर कोई काम नहीं करती है। फिट रहने के लिए वह योग को सबसे ऊपर मानती है।
फैन्स के लिए बिपाशा की टिप्स
बिपाशा बसु का कहना है कि अपने आप से प्यार करना शुरू करो आप खुद ही फिट रहने लगोगे। जिम जाने से पहले वर्कआउट करें। कभी किसी के दबाव में आकर कोई काम ना करें। एक्सरसाइज करने से आप फिट तो रहेंगे ही साथ ही आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा। योग करते वक्त गहरी सांस लें और छोड़ें। आपको कितनी भी परेशानी है योग और व्यायाम करते वक्त उसे बीच में ना आने दें। अपने वर्कआउट प्यान को अच्छी तरह फॉलो करें। जिस दिन आप परेशान हैं या एक्सरसाईज करने का मन नहीं है तो उस दिन आराम करें।
सनी देओल की 60 की उम्र में 30 जैसी फिटनेस का क्या है राज! जानिए
बिपाशा का डाइट प्लान
बिपाशा बसु जंक फूड और तले-भुने खाने को पूरी तरह से अवॉइड करती हैं। वह प्रोटीन, विटामिन्स और अन्य पोषक तत्वों का सेवन करती हैं। बिपाशा की आदत थोड़ी-थोड़ी देर में फ्रैश फल, जूस और नारियल पानी पीने की है। बिपाशा का मानना है कि आपकी हेल्दी डाइट ही आपके चेहरे पर चमक और रौनक लाती है। उनका मानना है कि इस तरह के खाने से उनके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट रहने में मदद मिलती है। नाश्ता में जूस के साथ दलिया, अंडा, टोस्ट और फल लेना पंसंद करती है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए दिनभर खूब पानी पीती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Google
Read More Articles on Celebrity Fitness In Hindi