इन 6 गलतियों के कारण आंखों के आसपास जल्दी पड़ने लगती हैं झुर्रियां, दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण

कई बार उम्र से पहले ही इंसान के आंखों के पास एजिंग यानी उम्र बढ़ने के लक्षण दिखने लगते हैं। इसका कारण ये 6 गलतियां हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 6 गलतियों के कारण आंखों के आसपास जल्दी पड़ने लगती हैं झुर्रियां, दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण


उम्र का सबसे ज्यादा प्रभाव हमारी आँखों में नजर आता है। किसी ने बिलकुल सही कहा है कि आंखें वो हर एक चीज को बयां करती हैं, जिन्हें हम छुपाना चाहते हैं। आँखों की रौनक और खूबसूरती बनी रहे, इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते। हम अच्छी नींद लेते हैं। अच्छे से अच्छा मेकअप लेते हैं। ताकि हमारी आंखें सामने वाले के दिल में उतर आएं। लेकिन आंखों की समय से पहले ढलती खूबसूरती और जल्दी बूढ़े होने के पीछे कहीं ना कहीं हमारी ऐसी आदते हैं, जो हम रोज करते हैं और इ नपर ध्यान भी नहीं देते। तो चलिए आज इस लेख के जरिये जानते हैं कि हम हर रोज कौन सी गलती करते हैं, जो हमें नहीं करनी चाहिए।

1. आंखों के आसपास स्क्रब का प्रयोग न करें (Don't Use Scrub)

आंखों को सुंदर और आकर्षित दिखाने के लिए हम उसपर काफी मेकअप करते हैं। जिसमें आईशैडो, मस्कारा, आईलाइनर शामिल होते हैं। ये मेकअप ज्यादातर वाटरप्रूफ होते हैं, जो जल्दी नहीं छूटते। आंखों के आसपास की स्किन काफी नाजुक होती है। इसलिए उसे भूलकर भी रगड़े नहीं। कभी भी आंखों के आसपास स्क्रब न लगाएं। इसके बजाय आप एक अच्छे क्लींजर को चुनें जो आयल बेस हो।

wrinkles under eye

2. आई क्रीम का प्रयोग जरूर करें (You Should Use Eye Cream)

अगर आप आई-मेकअप को हटाने के बाद आइक्रीम को इग्नोर कर रही हैं, तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती में से एक है। एंटी एजिंग के लिए आई-क्रीम बेहद जरूरी होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पूरे शरीर की स्किन के मुकाबले आँखों के इर्द गिर्द की स्किन सबसे ज्यादा पतली और संवेदनशील होती है। अगर इसमें कोई क्षति होती है तो आंखें बूढ़ी नजर आती हैं। इसलिए इससे बचने के लिए आई क्रीम लगाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें : इन 7 गलत आदतों के कारण त्वचा पर बढ़ सकती है पिगमेंटेशन की समस्या, बरतें सावधानी

3. अगर लगा रही हैं गलत आईक्रीम (Are Using Wrong Eye Cream)

हर एक इंसान की आँखों की स्किन अलग होती है। आपको अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से आई क्रीम का चुनाव करना चाहिए, न कि कोई भी आई क्रीम का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। आपको कैसे सही आई क्रीम का चुनाव करना है चलिए जान लेते हैं।

अगर है महीन रेखाएं- आँखों के इर्द गिर्द महीन रेखाएं या झुर्रियां हो रही हैं तो ऐसी आई क्रीम लगाएं, जिसमें रेटिनॉल की अच्छी मात्रा हो। इससे झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।

अगर हैं डार्क सर्कल- ज्यादा आई मेकअप से डार्क सर्कल की समस्या होने लगती है। आपको इसके लिए ऐसे आइक्रीम की जरूरत होती है, जिसमें विटामिन सी के साथ ऐसे तत्व हों, जो इस समस्या को कम करने में मदद करें। इससे आँखों की सूजन से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें : नकली नाखून (Artificial Nails) को लंबे समय तक लगाना हो सकता है हानिकारक, जानें एक्सपर्ट की राय

4. गलत तरीके से लगा रही हैं आई क्रीम (If You Are Applying Wrongly)

ये एक ऐसा सवाल है, जिसका ख्याल जहन में एक बार आना तो बनता है। आई क्रीम लगाने का गलत तरीका भी काफी परेशानी दे सकता है। आपको सही तरीके से आई क्रीम लगाने की जरूरत है वो कैसे चलिए जान लेते हैं।

  • चेहरा अच्छे से धोएं।
  • सीरम और मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • मटर के बराबर आई क्रीम लेकर आँखों के नीचे, आई ब्रोस पर बिना खिंचाव के लगाएं।
  • जब तक क्रीम सोख ना जाए तब तक उँगलियों से थपथपाएं।

5. फेशियल टोनिंग डिवाइस जरूरी (Use Facial Toning)

आँखों के आसपास महीन रेखाएं या झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए,  फेशियल टोनिंग डिवाइस का इस्तेमाल काफी प्रभावी हो सकता है। पांच मिनट के डिवाइस के इस्तेमाल से आँखों के आसपास की स्किन में कसावट आ सकती है। इसके रिजल्ट काफी अच्छे हैं।

6. आईब्रोज को करती हैं नजरअंदाज (If You Ignore Your Eyebrows)

मोटी घनी और काली आईब्रो एक अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है। उम्र जैसे जैसे बढ़ती है, वैसे-वैसे इसका असर आइब्रोज पर दिखने लगता है। वो पतली और भद्दी दिखने लगती हैं। मेकअप से आप इन्हें छिपा तो सकती हैं, लेकिन इसका परमानेंट इलाज नहीं है। आप उन्हें बिलकुल भी अनदेखा न करें।

इसे भी पढ़ें : चुकंदर के रस का चेहरे पर इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, मिलेगा गुलाबी निखार

आँखों का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। आप बाजार में अच्छे प्रोडक्ट तो खरीद सकती हैं। लेकिन उन्हें लगाने में गलती करना हम पर भारी पड़ सकती है। आप भी अगर ये गलतियां कर रही हैं, तो इसे सुधारने का वक्त आ चुका है। आप अपनी आँखों का जितना ख्याल रखेंगी वो उतनी ही खूबसूरत बनी रहेंगी।

Read Next

होठों के ऊपर कालेपन (मूंछ जैसा) से परेशान हैं, तो इसे दूर करने के लिए अपनाएं ये 4 उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version