अमरूद का जूस पीने के फायदे : कब्ज से हैं परेशान तो रोज पिएं 1 ग्लास अमरूद का जूस, जानें इसके 5 अन्य लाभ

अमरूद का जूस  के फायदे : अमरूद के जूस में विटामिन ए होता है जो कि आंखों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अमरूद का जूस पीने के फायदे : कब्ज से हैं परेशान तो रोज पिएं 1 ग्लास अमरूद का जूस, जानें इसके 5 अन्य लाभ


अमरूद खाने के फायदे कई हैं। ये जहां पेट के लिए फायदेमंद हो तो वहीं इसका विटामिन सी शरीर को कई संक्रामक बीमारियों से बचाता है। लेकिन आज हम अमरूद के नहीं बल्कि के जूस पीने के फायदे के बारे में बात करेंगे। जी हां, अमरूद का जूस (Guava juice benefits) कई पोषक तत्वों से भरपूर है। ये शरीर को हाइड्रेट करने के साथ, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने में भी मददगार है। इसके अलावा इसका फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन ए भी शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। साथ ही वेट लॉस के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। आइए विस्तार से जाते हैं अमरूद का जूस पीने के फायदे।

insideguavajuice

अमरूद का जूस पीने के फायदे-Guava juice health benefits in hindi

1. पेट साफ करता है

अमरूद का जूस पेट साफ करने में मददगार है। इसमें एक खास तरह का रेचक गुण होता है, जो कि पेट को साफ करता है और पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है। ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और आंतों के फंक्शन में तेजी लाता है। जिससे बॉवेल मूवमेंट तेज हो जाता है और मल त्यागने में आसानी होती है। इस तरह ये पेट साफ करने में मददगार है। आप इसे शाम को बना कर पी सकते हैं या फिर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। ये आसानी से पेट साफ करने में आपकी मदद करेगा।

2. पोषक तत्वों से है भरपूर

अमरूद का जूस लाइकोपीन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से समृद्ध होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करते हैं और डीएनए को उनसे प्रभावित होने से बचाते हैं। इससे अलावा ये समय-समय पर स्किन को डिटॉक्स करते हैं और हानिकारक चीजों असर से बचाने में मदद करते हैं। इससे शरीर की पुरानी बीमारियां नहीं बढ़ती और शरीर लंबे समय तक के लिए हेल्दी रहता है।  

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में तरबूज के बीज खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां

3. ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद

अमरूद मस्तिष्क के कार्य को बढ़ा सकता है क्योंकि यह आपके शरीर में परिसंचरण को बढ़ाता है। इसमें पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है जो कि ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। यह परिसंचरण तनाव को विनियमित करने में मदद करता है और ब्रेन बूस्ट करता है। इसके अलावा अमरूद के रस में मौजूद खनिज शरीर में अनावश्यक सोडियम के प्रभावों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

insidediabetes

4. डायबिटीज में फायदेमंद 

अमरूद के रस पीने से डायबिटीज के रोगियों को लाभ हो सकता है। दरअसल, डाबिटीज के रोगियों को अनियमित ब्लड शुगर के स्तर के कारण हृदय या तंत्रिका क्षति होने का खतरा होता है। अमरूद में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो  चीनी के अवशोषण में तेजी से मदद करता है। इसमें उच्च स्तर के आहार फाइबर भी होते हैं जो शरीर में लो ब्लड शुगर के स्तर को सक्षम बनाता है। साथ ही इस जूस का एंटीऑक्सिडेंट शरीर के इलेक्ट्रोलाइट में पोटेशियम को संतुलित करने में मदद करते हैं, जो कि एक स्वस्थ हृदय स्वास्थ्य के लिए  बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : क्या डायब‍िटीज में मटर खा सकते हैं? जानें ब्लड शुगर पर कैसे असर डालता है मटर

5. चेहरे की चमक बढ़ाता है

अमरूद के रस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन होता है, जो कि चेहरे की चमक बढ़ाता है। ये चेहरे में अंदर से चमक लाता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा अमरूद का रस  विटामिन ए, बी, सी और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो बेहद प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफायर हैं। ये मुक्त कणों से लड़ते हैं त्वचा में लचीलापन बढ़ाते हैं। इस तरह ये आपकी त्वचा में झुर्रियों को कम करते हैं और अंदर से सुंदरता बढ़ाता है।

इसके अलावा अमरूद विटामिन बी-9 और फोलिक एसिड से भरपूर होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह बच्चे के तंत्रिका तंत्र को विकसित करने में मदद करता है और बच्चों को तंत्रिका संबंधी विकारों से बचाता है। यह विटामिन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की सही मात्रा भी प्रदान करता है जो एक महिला को अपनी दैनिक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरत होती है। हालांकि, इस जूस या फल को अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि इससे गर्भवती महिलाओं में पेट दर्द, गैस और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है।

all images credit: freepik

Read Next

PCOS में महिलाओं के लिए फायदेमंद है राजगिरा का आटा, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

Disclaimer