इन 5 बीमारियों से छुटकारा दिलाती है ग्रीन टी, जानें फायदे

आजकल के प्रदूषण भरे माहौल में ग्रीन टी का प्रयोग काफी बढ़ गया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 बीमारियों से छुटकारा दिलाती है ग्रीन टी, जानें फायदे


आजकल के प्रदूषण भरे माहौल में ग्रीन टी का प्रयोग काफी बढ़ गया है। कुछ लोग इसे टेस्ट के लिए पीते हैं तो कुछ लोग फिटनेस के लिए पीते हैं। आजकल जिम जाने वालों को भी फिटनेस ट्रेनर ग्रीन टी पीने की सलाह देता है। कई लोग ऐसे भी हैं जो ग्रीन टी तो पीते हैं लेकिन उन्हें इसके फायदे के बारे में पता नहीं होता है। आइए जाने हैं क्यों फायदेमंद है ग्रीन टी।

इसे भी पढ़ें : आंखों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये एक्सरसाइज

वजन होता है कम

 
वर्तमान समय में भारी संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं जो अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। तमाम तरह के प्रयास करने के बाजवूद अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिए। वजन कम करने के लिए ग्रीन सबसे अच्छा विकल्प है। वजन कम होने के साथ ही पेट के आस पास की चर्बी से भी छुटकारा मिलता है।

ब्लड प्रेशर होता है सामान्य


भागदौड़ और तनाव भरे जीवन के चलते लोग आजकल खुद से चिड़चिड़े रहते हैं। इस स्वभाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। जिसमें ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना और कम होना भी शामिल है। नियमित ग्रीन पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिलती है। डॉक्टर भी ब्लड प्रेशर में ग्रीन पीने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें : महिलाओं में फाइब्रायड की शिकायत

पेट की बीमारियां करे दूर

 


डिप्रेशन से मिलता है छुटकारा

लगभग सभी बीमारियों का जन्म पेट से होता है। ऐसे में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए अपने पेट को स्वस्थ रखना जरूरी है। ग्रीन टी के सेवन से पेट तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही उल्टी-दस्त से भी छुटकारा मिलता है। ग्रीन टी में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो लीवर और आंतों को दुरुस्त रखते हैं।


भागदौड़ और तनाव भरे जीवन के चलते डिप्रेशन की चपेट में आना कोई नई बात नहीं है। आॅफिस, पढ़ाई और घर में तालमेल बिठा पाना आजकल लोगों में एक चुनौती बन कर उभर रहा है। अगर आप भी डिप्रेशन के मरीज हैं तो ​ग्रीन टी का सेवन शुरू कर दें। ग्रीन टी में पाया जानेवाला अमीनो एसिड इंसान को डिप्रेशन में जाने से बचाता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article On Other Diseases In Hindi

Read Next

इस 1 उपचार को अपनाएं बारिश के सीजन में स्वाइन फ्लू से खुद को बचाएं

Disclaimer