
प्रेग्नेंसी जांच के बाद आपका परिणाम पॉजिटिव आया, मतलब आप मां बनने जा रही हैं। लेकिन गर्भवती होने के बाद अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। यह ऐसा समय है जब आपको लगभग सभी काम के लिए दिशा-निर्देश की जरूरत होती है। क्योंकि एक छोटी सी गलती मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकती है।
तकनीकी और संचार के इस युग ने गर्भावस्था के बाद देखभाल के मुश्किल काम को बहुत आसान बनाया है। स्मार्टफोन में प्रेग्नेंसी केयर से जुड़े एप्लीकेशंस ने इसमें आपकी बहुत मदद की है। इन एप्स के जरिये आप हर पल की जानकारी अपने मोबाइल पर पा सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताते हैं उन प्रेग्नेंसी एप्स के बारे में जिसमें गर्भावस्था से लेकर बच्चे की देखभाल संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध है।
इस पेज पर:-

बेबी सेंटर - माई प्रेग्नेंसी टूडे
एंडॉयेड और आई फोन पर यह एप्प उपलब्ध है। इसमें गर्भावस्था से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध है। इसमें गर्भवती होने के बाद से लेकर प्रत्येक दिन की गतिविधियों सहित, गर्भावस्था के दौरान देखभाल सबंधित सभी जानकारी उपलब्ध है। इसमें जानकारी को सही तरीके से समझने के लिए वीडियो और ग्राफिक्स का भी प्रयोग किया गया है। इस एप्प का प्रयोग करने वाली महिलाओं से भी आप जुड़ सकती हैं।
जर्बर प्रेग्नेंसी कैल्कुलेटर
यह एप्स आई फोन पर उपलब्ध है। इसमें गर्भावस्था से जुड़ी सभी जानकारी को सप्ताह के आधार पर बांटा गया है। खानपान से लेकर वजन बढ़ाने और घटाने वाले तरीकों की जानकारी इस एप्प में है। इसकी खास बात यह है कि आप इस एप्प में आप अपने सवालों के जवाब भी पा सकती हैं, यानी किसी बात को लेकर आप दुविधा में हैं तो सवाल करके उसका जवाब पा सकती हैं।
बेबी बम्प प्रेग्नेंसी प्रो
आई फोन और एंडॉयेड पर मौजूद यह प्रेग्नेंसी एप्स गर्भावस्था से जुड़ी सारी जानकारी देता है। गर्भवती होने के पहले दिन से लेकर बच्चे के नाम तक की जानकारी इस एप्प में मौजूद है। इसमें ग्राफिक्स का प्रयोग करके जानकारी को विस्तार से समझाया गया है। इसकी खास बात यह है कि इसमें फीटल किकिंग और लेबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
हैप्पी प्रेग्नेंसी
गर्भावस्था से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी जैसे - गर्भावस्था और वजन, बच्चे का विकास, डॉक्टर से मिलने का समय, फीटल किकिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा इसमें ओव्यूलेशन संबंधित जानकारी भी दी गई जो गर्भवती होने में भी मदद करता है। आई फोन और एंड्रॉयड पर यह एप्प मौजूद है।
![महिलाओं के लिए बेहतरीन प्रेग्नेंसी एप्स Pregnancy Apps for Mothers]()
प्रेग्नेंसी एसिस्टेंट
गर्भावस्था के दौरान मदद करने वाला यह एप्प एंड्रॉयड मोबाइल पर उपलब्ध है। इसमें बच्चे के प्रत्येक दिन के विकास की जानकारी फोटो के साथ दी गई है। इसके आधार पर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका बच्चा कितना बड़ा हुआ है। यह एप्प गर्भवती महिलाओं के लिए सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराता है।
फूड्स टू अवॉयड ह्वेन प्रेग्नेंट
गर्भावस्था के दौरान खानपान का सबसे ज्यादा महत्व होता है, क्योंकि मां को अपने स्वास्थ्य के साथ बच्चे के विकास के हिसाब से खाना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान कई ऐसे आहार हैं जिनको नहीं खाना चाहिए, जैसे इस समय पपीता खाने से परहेज करना चाहिए। गर्भावस्था में खानपान संबंधित जानकारी के लिए यह एप्प डाउनलोड कीजिए।
हेलो माई नेम इज
बच्चे के जन्म के बाद सबसे बड़ी दुविधा होती है बच्चे का नाम रखने में। बच्चे के नाम को लेकर अभिभावक हमेशा चिंता में रहते हैं। ऐसे में यह एप्प आपकी सहायता कर सकता है। यदि आप बच्चे के नाम को लेकर परेशान हैं तो इस एप्प में बच्चों के 50 हजार नाम और उनके अर्थ मौजूद हैं, तो इस एप्प की सहायता से अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं।
इसके अलावा आई प्रेग्नेंसी, पितालेस फॉर प्रेग्नेंसी, माई लेबर बैग्स, माई बेबीज बीट, प्रेग्नेंसी ड्यू डेट कैल्कुलेटर आदि कई प्रेग्नेंसी एप्प हैं जो गर्भावस्था के दौरान आपकी मदद कर सकते हैं।
Read More Articles on Apps in Hindi
Read Next
मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ें दस एप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
