कद्दू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कद्दू में मुख्य रूप से बीटा केरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन ए मिलता है। पीले और संतरी कद्दू में केरोटीन की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। बीटा केरोटीन एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर में फ्री रैडिकल से निपटने में मदद करता है। ग्लूटन फ्री भोजन करने का मतलब यह नहीं की आपको अपने पसंदीदा व्यंजन का त्याग करना पडेगा, आप अपने पसंदीदा व्यंजनों को भी ग्लूटन फ्री बना सकते हैं। ग्लूटन फ्री भोजन डायबिटीज के मरिजों के लिए बेहतर होता है। आइये आपको बताते हैं कद्दू से बनने वाली एक ऐसी ग्लूटेन फ्री डिश, जो ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल करेगी।
ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
कद्दू खाने से आपका ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। कद्दू में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन सी पाया जाता है। शरीर में सोडियम की अधिकता से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हाइपरटेंशन की समस्या हो जाती है। कद्दू में पोटैशियम होता है और पोटैशियमयुक्त आहार के सेवन से शरीर का सोडियम कम हो जाता है। पोटैशियम के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी बहुत हद तक कम हो जाता है। इसके अलावा पोटैशियम के सेवन से हमारी हड्डियों का घनत्व सही रहता है और ये कमजोर नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ें:- मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसे कई गंभीर रोगों से बचाती है लहसुन की ये चाय
टॉप स्टोरीज़
डायबिटीज में फायदेमंद
कद्दू का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। कद्दू के बीज और इसके पल्प में ऐसे गुण पाए गए हैं जो टिशूज में ग्लूकोज को सोखने में मदद करते हैं जिससे ब्लड में शुगर लेवल कम होता है। इसके अलावा ये लिवर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है। टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
क्या है ये डिश
इस डिश को कहते हैं पम्पकिन वेफल्स। ग्लूटन फ्री पम्पकिन वेफल्स एक लज़ीज व्यंजन है। कमाल की बात तो यह है कि दो वेफसल्स में कार्बोहाइड्रेट की सिर्फ 26 ग्राम ही होता है। आप इसे थोड़े से बटर के साथ खाकर इसका स्वाद दोगुना भी कर सकते हैं।
बनाने के लिए सामग्री
- 1/2 कप ग्लूटन फ्री आटा
- 1/2 कप वेनिला फ्लेवर वे प्रोटीन पाउडर
- 1/4 कप नारियल का आटा
- 1/4 कप फ्लेस सीड
- 2 चम्मच अरारोट
- 2 चम्मच दालचीनी
- 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 चम्मच कच्चा अदरक
- 1 कप बादाम का दूध
- 3/4 कप कद्दू
- 3 अंडों का सफेद भाग
- 1 चम्मच ग्रेपसीड ऑयल
- 1 चम्मच वेनिला
- नॉनस्टिक कुकिंग स्प्रे
कैसे बनाएंगे ये स्वादिष्ट डिश
दूध को आंच पर इतना गाढ़ा करें कि वह आधा रह जाए, अब उसमें एक बड़ा चम्मच चीनी डालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें मैदा, सूजी और हरी इलायची का पाऊडर मिला कर 5 मिनट रखें। फिर एक दूसरे बर्तन में चीनी व पानी डाल कर एक तार की चाशनी तैयार कर लें। अब एक नॉन-स्टिक तवे पर देसी घी डाल कर चम्मच से थोड़ा मिश्रण डालकर उसे फैलाएं और मालपूए सेंक लें, इन मालपुओं को गर्म चाशनी में एक घंटा भिगो कर रखें। इन पर कद्दूकस किया पनीर थोड़ा-थोड़ा बीच में फैलाएं और पिस्ता व बादाम बुरक कर सर्व करें। चाहें तो साथ में खीर या कद्दू की खट्टी सब्जी भी सर्व कर सकते हैं, मालपुओं को खाने का स्वाद बढ़ जाएगा।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy recipes In Hindi