मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसे कई गंभीर रोगों से बचाती है लहसुन की ये चाय

एंटीबायोटिक दवाओं के मुकाबले लहसुन में फूड प्वाइजनिंग से लड़ने की सौ गुना ज्यादा शक्ति है। लहसुन से बनी चाय कई तरह के संक्रमक और गंभीर रोगों में बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

Anurag Anubhav
Written by: Anurag AnubhavUpdated at: Apr 06, 2018 11:57 IST
मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसे कई गंभीर रोगों से बचाती है लहसुन की ये चाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आयुर्वेद में लहसुन को 'चमत्कारी दवा' माना जाता है। लहसुन में एक ख़ास तरह का तत्व होता है जो भोजन को विषाक्त बनाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर साबित होता है। लहसुन एक ख़ास तरह का तत्व होता है जो भोजन को विषाक्त बनाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर साबित होता है। एंटीबायोटिक दवाओं के मुकाबले लहसुन में फूड प्वाइजनिंग से लड़ने की सौ गुना ज्यादा शक्ति है। लहसुन से बनी चाय कई तरह के संक्रमक और गंभीर रोगों में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आइये आपको बताते हैं लहसुन की चाय और इसके फायदों के बारे में।

कैसे बनाएंगे लहसुन की चाय

लहसुन में एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है जो बहुत से रोगों से आपके शरीर को बचाता है। साथ ही लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो उन कीटाणुओं को मारता है जिसे पेनीसिलिन नामक एंटीबायोटिक भी नष्ट नहीं कर पाता है। लहसुन की चाय बनाना आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक गिलास पानी उबाल लीजिए। अब इस कुछ टुकड़े अदरक और लहसुन की पीसकर या कसकर डाल लीजिए। थोड़ी देर इसे ढककर पकने दीजिए। 15 मिनट गैस बंद कर दीजिए। 5 मिनट रुककर इसका तापमान थोड़ा कम होने दीजिए और फिर इस पानी को छान लीजिए। अब इसमें एक चम्मच ऑर्गेनिक शहद और एक चम्मच ताजे कटे हुए नींबू का रस मिलाइये। सजाने के लिए कुछ पुदीने की पत्तियां डाल सकते हैं। नींबू की वजह से लहसुन की दुर्गंध कम हो जाती है। ये चाय बहुत गुणकारी है और कई तरह के रोगों से आपको बचाती है।

मोटापा करेगी कम

लहसुन की ये चाय आपका मोटापा फटाफट कम करेगी और आप लंबे समय तक तंदरुस्त और रोगों से बचे रहेंगे। दरअसल शहद और नींबू की चाय शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करती हैं जिससे शरीर का अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम होता है और लहसुन-अदरक में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स इस प्रक्रिया को तेज करते हैं और कई तरह के रोगों और इंफेक्शन से बचाकर शरीर को स्वस्थ्य रखते हैं।

इसे भी पढ़ें:- गर्मियों में पेट को ठंडा रखती है ये लस्‍सी, जानें बनाने का तरीका

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

जिन लोगों का खून गाढ़ा होता है लहसुन उनके लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में रक्‍त प्रवाह सुचारू बनाए रखता है। खून का पतला करता है जिससे आप कई संभावित रोगों से बचे रहते हैं। खून पतला होने से ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है।

दांत दर्द में रामबाण है ये चाय

लहसुन की ये चाय दांतों के दर्द में भी बहुत जल्द राहत दिलाती है। इसके लिए आप चाय बनाते समय ही पानी में लहसुन और अदरक के साथ तीन चार कलियां लौंग की डाल दीजिए। लौंग और लहसुन दोनों में ही दर्द निवारक गुण होते हैं।

इसे भी पढ़ें:- नाश्‍ते के लिए नहीं मिलता समय, तो झटपट तैयार करें ये 3 हेल्‍दी रेसिपी

कैंसर से बचाव

लहसुन का एक गुण यह भी है कि यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण ये चाय कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाव में भी कारगर  है। कई डॉक्टर और आयुर्वेद के जानकार पैंक्रियाज, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट कैंसर आदि में लहसुन खाने की सलाह देते हैं।

डायबिटीज में है फायदेमंद

लहसुन की ये चाय आपको डायबिटीज से भी बचाती है क्योंकि इसके रोजाना सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसके साथ ही लहसुन और अदरक में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स इंसुलिन को बनाने में मदद करते हैं। डायबिटीज रोग का मुख्य कारण इसी इंसुलिन का कम बनना या न बनना है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Recipes in Hindi

Disclaimer