हर महिला चाहती है कि वह सुंदर दिखे। आजकल महिलाएं सौंदर्य उत्पादों के चुनाव को लेकर बहुत सतर्क हो गई हैं। उन्हें पता है कि कैमिकल्स युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स तुरंत असर तो दिखाते हैं लेकिन इनका ज्यादा प्रयोग त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में कुदरती चीजों पर ज्यादा भरोसा करती हैं क्योंकि इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते। प्राकृतिक चीजों से जो सौन्दर्य मिलता है, वो सबसे शुद्ध और प्रभावशाली होता है, क्योंकि प्रकृति में ही सुन्दरता का असली खजाना छिपा है। सौंदर्य विशेषज्ञों का भी कहना है कि खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी नहीं है कि आप बाजार में मिलने वाले कीमती उत्पादों के सहारे रहें। किचन में भी सौंदर्य बढ़ाने वाले ढेर सारे उत्पाद मौजूद रहते हैं। इनके इस्तेमाल से सौंदर्य को निखार सकती हैं।
- दो बड़े चम्मच मसूर दाल के आटे में घी और दूध मिला कर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे, गर्दन, और हाथों पर लगाएं और सूखने पर धो दें। इस हर्बल ब्लीच से चेहरा दमक उठेगा।

- अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो कच्चे आलू के टुकड़ों को प्रभावित स्थान पर रगड़ें। आप चाहें तो आलू को कुचलकर इसका गूदा भी प्रभावित जगह पर लगा सकती हैं। आलू के प्रयोग से काले घेरों से छुटकारा मिलेगा।
- इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे आयरन और विटामिन ए त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका जूस निकालकर या इसे उबालकर त्वचा पर मलने से सौंदर्य में निखार आता है।
- अगर आपके चेहरे पर असमय झुर्रियां पड़ गई हैं तो बंदगोभी के पत्तों का रस निकालकर इसमें एक टीस्पून शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से लाभ मिलेगा।
- खीरे का रस निकालकर त्वचा पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। तत्पश्चात साफ पानी से धो लें।

- टमाटर का सेवन करने से एक ओर जहां स्वास्थ्य सही रहता है। वहीं इसका उपयोग सौंदर्य निखारने में भी किया जा सकता है। टमाटर का रस निकालकर नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन मुलायम होती है और उसमें निखार आता है।
- संतरे का रस निकालकर इसे रुई के फाहे से या साफ हाथों से चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम होती है। यही नहीं संतरे के छिलकों को गुलाबजल एवं बेसन में मिलाकर लगाने से मुहांसों से राहत मिलती है। साथ ही त्वचा में निखार भी आता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Home Remedies in Hindi