Fri Sep 11, 2026 | 08:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

अदरक का तेल या अजवाइन का तेल: पेट दर्द के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? डॉक्टर से जानें

पेट दर्द एक आम समस्या है, जिससे राहत पाने के लिए लोग अदरक और अजवाइन के तेल का इस्तेमाल करते हैं। यह दोनों ही तेल अपने गुणों के लिए जाना जाता है, जो पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पेट दर्द में क्या ज्यादा बेहतर है? 

पेट दर्द एक आम लेकिन बहुत परेशान करने वाली समस्या है। पेट में दर्द का कारण अक्सर, गैस, अपच, एसिडिटी या इंफेक्शन आदि की वजह से हो सकता है। आयुर्वेद में कई ऐसे घरेलू उपाय बताए गए हैं जिसमें पेट दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियां हैं, जिसके तेल का इस्तेमाल अक्सर पेट दर्द से राहत के लिए लोग घरेलू उपचार के रूप में करते हैं। इन तेलों में अदरक का तेल और अजवाइन का तेल सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। यह दोनों ही तेल अपने-अपने गुणों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि पेट दर्द में कौन-से तेल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा असरदार हो सकता है? आइए आज के इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि पेट दर्द में अदरक का तेल या अजवाइन का तेल क्या है ज्यादा फायदेमंद?

पेट दर्द में अदरक के तेल के फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि, अदरक की जल से अदरक का तेल निकाला जाता है। इस तेल में जिंजर और शॉगॉल जैसे एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो सूजन कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। पेट दर्द में इस तेल का इस्तेमाल करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जिसमें:

  • अदरक का तेल इस्तेमाल करने से अपच की समस्या से राहत मिलता है। अदरक का तेल पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है जिससे खाना जल्दी पच जाता है।
  • पेट में होने वाली ऐंठन से आराम दिलाने में भी अदरक का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। यह मांसपेशियों को आराम देने और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।
  • अदरक के तेल का इस्तेमाल करने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या से भी राहत मिल सकता है। यह पेट में जमी गैस को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • ट्रेवलिंग के दौरान फूड पॉइजनिंग के कारण मतली या उल्टी की समस्या को कम करने में मदद करता है।
  • अदरक के तेल से पेट की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है, जिससे पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें: पेट दर्द के साथ जलन और गैस? डॉक्‍टर से जानें कारण और इलाज

01 (82)

पेट दर्द में अजवाइन तेल के फायदे 

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, अजवाइन का तेल इसके बीजों से निकाला जाता है। इसमें थाइमोल नाम का तत्व होता है, जो इसे पावरफुल एंटी-स्पास्मोडिक और एंटी-बैक्टीरियल बनाता है। इसलिए इस तेल का इस्तेमाल करने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है:

  • अजवाइन का तेल पेट में गैस बनने की समस्या से तुरंत राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
  • अजवाइन का तेल एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाता है, जो पेट में एसिड बैलेंस में सुधार करता है।
  • अचानक पेट में होने वाले ऐंठन के दर्द से आराम दिलाने में भी अजवाइन का तेल फायदेमंद होता है।
  • हल्के पेट के इंफेक्शन में भी अजवाइन का तेल फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार होता है।
  • भूख न लगने या कम लगने की समस्या में भी अजवाइन का तेल लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने से भूख बढ़ने लगती है।

इसे भी पढ़ें: पेट दर्द और दस्त एक साथ होना किस बीमारी का संकेत है? जानकर बरतें सावधानी

अदरक का तेल या अजवाइन का तेल में से कौन-सा बेहतर?

अदरक का तेल या अजवाइन का तेल दोनों ही अलग-अलग कारणों से होने वाले पेट दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद होते हैं, लेकिन कब कौन-सा तेल ज्यादा फायदेमंद है आइए जानते हैं:

  • गैस की समस्या में अजवाइन का तेल ज्यादा फायदेमंद होता है, जबकि अदरक का तेल कम असर करता है
  • अपच से जुड़ी समस्याओं में अदरक का तेल ज्यादा लाभकारी माना जाता है, वहीं अजवाइन का तेल इससे थोड़ा कम असरदार होता है।
  • पेट में ऐंठन होने पर आप अजवाइन का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह अदरक के तेल से ज्यादा जल्दी आपकी ऐंठन को कम करता है।
  • एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में अजवाइन का तेल अदरक के तेल से ज्यादा असर करता है।

निष्कर्ष

अदरक का तेल और अजवाइन का तेल दोनों ही पेट दर्द में काफी फायदेमंद माने जाते हैं। दोनों में फर्क इतना है कि अदरक का तेल धीरे-धीरे लेकिन सुरक्षित तरीके से आपके पेट दर्द से राहत दिलाने में असर करता है, जबकि अजवाइन का तेल तेज और तुरंत असर दिलाने वाला होता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या अजवाइन पेट दर्द में मदद करती है?

    हां, अजवाइन का इस्तेमाल पेट दर्द में बहुत कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद गुण आपके पाचन एंजाइमों को बढ़ावा देते हैं और पेट में फंसी गैस, अपच, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाते हैं।
  • अदरक का तेल पेट पर लगाने के क्या फायदे हैं?

    अदरक का तेल पेट पर लगाने से सूजन और अपच की समस्या से राहत मिलती है। अदरक के तेल के गुण के कारण इसे पेट पर मालिश करने से पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और मांसपेशियों को आराम दिलाने में मदद मिलती है।
  • पेट दर्द में तुरंत आराम के लिए क्या करें?

    पेट दर्द में तुरंत आराम पाने के लिए अदरक की चाय या अदरक का रस, पुदीने के पत्ते, सौंफ या गुनगुना पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। 

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में जुकाम होने पर नाभि में सरसों तेल लगा सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें कितना सही है ये नुस्खा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 03, 2026 13:34 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 03, 2026 13:34 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 03, 2026 13:34 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content