
Ghee Hair Mask: भारतीय घरों में सर्दियों के मौसम में घी के बिना खाना संपन्न ही नहीं होता है। घी खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। घी में मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से गर्म रखने और पाचन संबंधी समस्याओं को सुधारने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जानते हैं घी को बालों (Ghee Benefits for Hairs) में लगाना बहुत गुणकारी माना जाता है। बालों के लिए घी का इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है।
घी के पोषक तत्व बालों की रूसी, दोमुंहे बाल, सफेद बालों और स्कैल्प का रूखापन खत्म करने में भी मदद मिलती है। बालों के लिए घी के फायदों (Balon mein ghee lagane ke fayde) को देखते हुए आज हम आपको घी के 3 हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः 46 साल के टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की जिम करते हुए हार्ट अटैक से मौत, क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे मामले?
बालों में घी मास्क लगाने के फायदे - ghee hair mask for hair growth
हेयर ग्रोथ के लिए घी का मास्क
बालों में घी का मास्क लगाने के लिए सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको घी, एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल की जरूरत पड़ेगी।
घी का हेयर मास्क बनाने का तरीका
- सर्दियों में देसी घी जम जाता है इसलिए सबसे पहले इसे गर्म करें।
- घी जब पिघल जाए तो इसके 2 चम्मच कटोरी में निकाल लें।
- घी में 1/2 चम्मच एलोवेरा जेल और विटामिन -ई कैप्सूल का जेल मिलाएं।
- घी, एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल के मिश्रण को स्मूथ पेस्ट के तौर पर तैयार करें।
- घी के हेयर मास्क को बालों पर अच्छे से लगाएं और बालों को सूती के कपड़े से कवर करें।
- घी के हेयर मास्क को आधे घंटे के बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- आप सप्ताह में दो बार घी के हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः ग्लोइंग स्किन के लिए घर में बनाएं बादाम क्रीम, झुर्रियों से भी मिलेगा छुटकारा
रूसी के लिए घी का हेयर मास्क
सर्दियों में अक्सर लोगों को बालों में डैंड्रफ और रूसी की समस्या का सामना करना पड़ता है। रूसी से छुटकारा पाने के लिए भी घी का हेयर मास्क बहुत फायदेमंद माना जाता है। रूसी के लिए घी का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको 2 चम्मच घी, 1 चम्मच जैतून का तेल और नारियल के तेल की जरूरत होगी।
बनाने का तरीका
- इसको बनाने के लिए घी को हल्का गुनगुना कर लें।
- इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल और नारियल का तेल मिलाएं।
- अब इस मिश्रण से स्कैल्प और बालों की अच्छे से मसाज करें।
- बालों को बांधकर सिर को प्लास्टिक से कवर कर लें।
- 1 घंटे के बाद बालों से प्लास्टिक को हटाए और बालों को धोएं।
- घी के इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपको रूसी से छुटकारा मिल जाएगा।
दो मुंहे बालों के लिए घी का हेयर मास्क
वायु प्रदूषण, अनियमित खानपान और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की वजह से आजकल कई लोगों के बाल दोमुंहे हो रहे हैं। दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको घी, नींबू का रस और थोड़े से एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी।
बनाने का तरीका
- इसके लिए 2 चम्मच घी को अच्छे से पिघला लें।
- इसमें आधा नींबू का रस अच्छे से निचोड़ लें।
- अब इस मिश्रण में एलोवेरा जेल को मिलाएं।
- इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
- आधे घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- आप सप्ताह में 2 से 3 बार घी के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Read Next
बदलते मौसम में झड़ते हैं बाल? नारियल तेल में इन 3 चीजों का कॉम्बिनेशन दूर करेगा आपकी समस्या
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version