Sat Sep 12, 2026 | 04:51 AM IST

घी के साथ करें नीम के पत्ते का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये अनोखे फायदे

Ghee Aur Neem Khane Ke Fayde: घी के साथ नीम की पत्तियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसका तरीका और फायदे।

Ghee Aur Neem Khane Ke Fayde: सेहत के लिए नीम के पत्ते रामबाण माने जाते हैं, इन्हें आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शरीर की कई गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए और हेल्दी रहने के लिए नीम के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नीम के पत्ते कई तरीके से इस्तेमाल किये जा सकते हैं। इसका स्वाद भले ही कड़वा होता है लेकिन सही तरीके से नीम के पत्तों का सेवन करने से सेहत को अनेकों फायदे मिलते हैं। घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। नीम के पत्तों में मौजूद एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण शरीर की समस्याओं को दूर करते हैं। घी और नीम के पत्तों का एकसाथ सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी दोगुना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने के फायदे और तरीका।

घी के साथ नीम के पत्ते खाने के फायदे- Ghee And Neem Benefits in Hindi

आयुर्वेद में घी और नीम दोनों को ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। घी का सेवन करने से आपका शरीर मजबूत होता है और कई फायदे मिलते हैं। नीम का सेवन करने से मलेरिया, पेट से जुड़ी बीमारियां, स्किन की समस्याएं और दर्द आदि को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को भी कम करने में फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपका ओरल हेल्थ भी ठीक रहता है। किडनी से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए भी घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: पान के पत्ते और तुलसी के बीज का एक साथ सेवन करने के फायदे

1. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। घी और नीम में मौजूद गुण शरीर को वायरल और फंगल इन्फेक्शन से बचाते हैं। सुबह के समय नियमित रूप से घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों का खतरा कम होता है।

Ghee And Neem Benefits

2. पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद

घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से मलेरिया, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। पेट के अल्सर की समस्या में भी घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

3. ब्लड शुगर घटाने में फायदेमंद

असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज के मरीजों की तादात तेजी से बढ़ रही है। शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से आपको डायबिटीज की समस्या होती है। घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर कम होता है और डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर नीम के पत्ते लगाने के फायदे, यहां जानिए दादी-नानी का खास नुस्खा

4. ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

ओरल हेल्थ को ठीक रखने के लिए घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को मारने में बहुत फायदेमंद होता है। घी और नीम के पत्तों में मौजूद गुण मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में फायदेमंद होते हैं और मुंह में प्लाक बनने से रोकते हैं।

5. किडनी से जुड़ी समस्या में फायदेमंद

किडनी से जुड़ी समस्याओं में घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण किडनी साफ करने और इसमें मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। किडनी को हेल्दी रखने के लिए नीम की पत्तियों का रस पीना भी फायदेमंद होता है।

6. स्किन के लिए फायदेमंद

घी के साथ नीम की पत्तियों का सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदा मिलता है। इसका सेवन स्किन को बेहतर बनाने और समस्याओं से बचाने में बहुत फायदेमंद होता है। नीम की पत्तियों में मौजूद एंटी फंगल गुण स्किन को बेहतर बनाते हैं।

कैसे करें घी और नीम के पत्तों का सेवन?

घी के साथ नीम के पत्तों का सेवन करने के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। इसे बनाने के लिए नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को देसी घी में मिलाकर हल्का गर्म करें। जब यह पेस्ट हल्का दरदरा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें और स्टोर करें। रोजाना सुबह के समय इस मिश्रण का सेवन करें, आपको फायदा मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: लहसुन और देसी घी साथ में खाने पर देते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें कैसे करें सेवन

घी और नीम की पत्तियों का पेस्ट एक चम्मच खाने से आपकी परेशानियां दूर होती हैं। अगर आपको किसी तरह की बीमारी या समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें। घी और नीम की पत्तियों का सेवन एलर्जी की समस्या से पीड़ित लोगों को भी नहीं करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बादाम और काली मिर्च साथ में खाने से मिलते हैं ये 8 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 05, 2022 12:22 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content