नीम की पत्तियों में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करना कई तरीकों से लाभदायक हो सकता है। महिलाएं पीरियड्स के समय अगर नीम की पत्तियों का सेवन करती हैं, तो इससे उनके खून की सफाई होती है और पेट दर्द में काफी राहत मिलती है। रोज सुबह नीम की पत्तियां चबाने से कब्ज और पेट की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बैलेंस बिगड़ने के कारण पिंप्लस और रैशेज होने लगते हैं। इन सभी कारणों से आपकी स्किन डल नजर आ सकती है। ऐसे में महिलाएं नीम की पत्तियों का सेवन जरूर करें क्योंकि इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण आपकी स्किन समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। नीम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।
पीरियड्स के दौरान नीम की पत्तियों के फायदे
1. कब्ज दूर करे
पीरियड्स के दौरान महिलाओं में बार-बार मूड स्विंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में कई महिलाओं को खाने-पीने की इच्छा भी नहीं होती है, जिसकी वजह से कब्ज और अपच की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में नीम की पत्तियों का सेवन करने से उन्हें काफी लाभ मिल सकता है। यह पेट के गलत बैक्टीरिया को खत्म करने में भी मदद करता है, जिससे आपकी सेहत को काफी लाभ मिलता है।
टॉप स्टोरीज़
2. खून की सफाई में
नीम की पत्तियां खून को साफ करने में मददगार साबित हो सकती हैं। इससे पीरियड्स के दौरान आपका खून अच्छे से साफ हो सकता है, जिससे आपको जलन और ऐंठन की दिक्कत कम होती है। इससे ब्लड फ्लो भी सही रहता है। अगर आपका ब्लड फ्लो बहुत अधिक रहता है, तो उस स्थिति में भी आप नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इससे संतुलन बना रहता है।
3. अनियमित पीरियड्स से छुटकारा
अगर आप भी अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं, तो आप रोजाना नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल नीम की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर में हार्मोन के प्रवाह को संतुलित कर सकता है। इसे आप कई तरीके से खा सकते हैं। आप नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। फिर इसमें गुड़ की कुछ मात्रा मिला लें और इसका रोजाना सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
इसे भी पढे़ं- पीरियड्स के दौरान सामान्य से कम ब्लीडिंग होने पर अपनाएं ये 6 घरेलू नुस्खे, नॉर्मल हो जाएगा ब्लड फ्लो
4. एक्ने की समस्या
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान या बाद में एक्ने या चेहरे पर रैशेज की दिक्कत हो सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए आप नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल नीम की पत्तियों में पाए एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो आपके पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या को कम कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा निखरा और बेदाग नजर आता है।
कैसे करे इस्तेमाल
पीरियड्स के दौरान आप कई तरीके से नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसकी पत्तियों को आप चबाकर खा सकते हैं। हालांकि कड़वाहट के कारण अगर ऐसा संभव न हो, तो आप इसे उबालकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप इसे शहद या गुड़ के साथ खा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आप इसे पीसकर एक्ने या रैशेज पर लगा सकते हैं।
(All Image Credit- Freepik.com)