
Genital Warts Signs And Symptoms In Hindi: जननांग में मस्से, जो कि हमारे गुप्तांग के पास और दो पैरों के बीच होते हैं। ये गुदा क्षेत्र में भी हो सकते हैं। जननांग में मस्से में हुए मस्से को एचआईवी या सिफलिस की तरह गुप्त रोग माना जाता है। इसी तरह, अगर मस्सा जननांग के हिस्सों में हैं, तो उन्हें गुप्त रोग माना जाएगा। ये मस्से दिखने में बिल्कुल सामान्य मस्सों की तरह लगते हैं। हैरानी की बात ये है कि जननांग में मस्से होने पर किसी तरह के लक्षण भी दिखाई नहीं देते हैं। मस्से होने पर न तो दर्द होता है और न ही किसी तरह की खुजली या अन्य समस्या होती है। इस संबंध में त्वचा विज्ञान विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. शितिज गोयल से जानते हैं विस्तार में।
जननांग में मस्सा क्यों होता है (Genital Warts Causes)
आमतौर पर, अगर कोई व्यक्ति, जिसे जननांग में मस्सा है, वह अपने सेक्स पार्टनर के साथ बिना किसी तरह के प्रोटेक्शन के सेक्स करता है, तो उसके पार्टनर को भी जननांग में मस्सा हो सकते हैं। मौजूदा समय में बहुत ही सामान्य समस्याओं में से एक बन चुकी है। दरअसल, बहुत बड़ी संख्या में ऐसे मरीज डॉक्टर्स के पास जाते हैं, जिन्हें जननांग में मस्सा होता है। आपको बताते चलें कि जननांग में मस्सा होने की एक बढ़ी वजह एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) है। यह एक तरह का सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज है। यह जानना आपके जरूरी है कि एचपीवी की वजह से सर्वाइकल कैंसर भी होता है और महिलाओं की मृत्यु की सबसे बड़ी वजहों में से एक, सर्वाइकल कैंसर है।
इसे भी पढ़ें: जननांगों के मस्से से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 9 घरेलू उपाय
ट्रीटमेंट कैसे होता है (Genital Warts Treatment)
जननांग में मस्से को रिमूव करने के लिए कई तरह की ऑएंटमेंट होती हैं, जो कि वॉर्ट पर लगाई जाती है। डॉक्टर अपने मरीज की स्थिति देखते हुए उसे दवाई परामार्श करता है। जरूरत होने पर, डॉक्टर्स खुद मरीजों के जननांग में हुए मस्से पर दवाई लगाकर देते हैं। अगर जननांग में हुआ मस्सा ज्यादा बड़ा और दवाईयों से रिमूव न हो, तो ऐसी स्थिति में लेजर ट्रीटमेंट किया जाता है। इसके अलावा, मस्सों को रिमूव करने के लिए कई तरह के केमिकल्स भी होते हैं, जिन्हें डॉक्टर्स खुद मरीज पर अप्लाई करते हैं। जाहिर है, अगर किसी को जननांग में मस्सा हुआ है, तो ऐसी स्थिति में जरूरी है कि वह सीधे डॉक्टर से संपर्क करे।
इसे भी पढ़ें: वजाइनल हेल्थ के लिए फायदेमंद है योनि मसाज, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका
सावधानियां (Important things to know )
जिन लोगों को जननांग में मस्सा है, उन्हें बहुत सारी बातों को ध्यान से जानना-समझना चाहिए और अपने कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। आप भी जानें, उन जरूरी बातों को-
- अगर आपको जेनिटल वॉर्ट है, तो बहुत जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को इस बारे में बताएं और इंटीमेट रिश्ते बनाने से बचें। ध्यान रहे, अगर आप पार्टनर के साथ असुरक्षित सेक्स करेंगे, तो उसे भी यह बीमारी होने की आशंक बढ़ जाएगी। अगर आपको सेक्स करना ही है, तो हर बार प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें।
- अगर किसी प्रेग्नेंट महिला को जननांग में मस्सा है, तो उन्हें अपने डॉक्टर को यह जरूर बताना चाहिए। आमतौर पर जिन प्रेग्नेंट महिलाओं को यह समस्या होती है, उन्हें नेचुरल डिलीवरी के लिए मना कर दिया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि मस्से की वजह से बच्चे को नुकसान हो सकता है।
- अगर आपके परिवार में किसी को जननांग में मस्से की प्रॉब्लम रही है, तो बहुत जरूरी है कि आप वैक्सीन लगवाएं। अच्छी बात ये है कि मौजूदा समय में ऐसे वैक्सीन आ चुके हैं, जिन्हें लगाकार आप इस तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। हालांकि, ध्यान देने की बात ये है कि प्यूबर्टी से पहले इस वैक्सीन को लगाया जाता है। यह वैक्सीन खासकर लड़कियों के लिए होती है। इस वैक्सीन की मदद से लड़कियां न सिर्फ जननांग में मस्से होने की समस्या से बच सकती है, बल्कि सर्वाइकल कैंसर से भी बचाव हो सकता है।