लगभग हर भरतीय किचन में मौजूद लहसुन एक ऐसी चीज है जिसके लाभ किसी औषधी से कम नहीं हैं। कुछ लोग लहसुन की तीखी महक के कारण इसका प्रयोग नहीं करते हैं, जबकि लहसुन ढेर सारे गुणों से भरपूर होता है। यहां तक कि आयुर्वेद में तो लहसुन के हजारों उपयोग बताये गए हैं। कई एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से लैस लहसुन न सिर्फ हमें मधमेह, हृदय रोगों, पेट का संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाता है बल्कि हमारी स्किन और बालों को भी हेल्दी रखता है। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा निखरी हुए हो और बाल घने और मजबूत हों। लेकिन आज के समय प्रदूषण और खराब जीवनशैली के चलते स्किन और बालों का रफ होना आम हो गया है। इंसान अगर नियमित रूप से लहसुन का प्रयोग करें तो अपनी इन ख्वाहिशों को पूरी करने के साथ ही त्वचा और बाल सम्बन्धित कई समस्याओं से निजात पा सकता है।
लहसुन में होते हैं कई सारे गुण
लहसुन को यूं ही आयुर्वेद में औषधी नहीं कहा गया है। इनमें इतने सारे पोषक तत्व और विटामिंस होते हैं कि ये अपने आप में गुणों का पावरहाउस है। लहसुन में फ्लेवोनोइड्स, सल्फर, एलिसिन और एलियन जैसे पोषक तत्व भारी मात्रा में शामिल होते हैं। इसके अलावा लहसुन आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, प्रोटीन और आहार युक्त फाइबर से भी लैस होता है। लहसुन की 1 कली में 23 प्रतिशत मैंगनीज, 17 प्रतिशत विटामिन बी6, 15 प्रतिशत विटामिन सी, 6 प्रतिशत सेलेनियम और 0.6 ग्राम फाइबर होता है।
टॉप स्टोरीज़
त्वचा के लिए लहसुन के फायदे
स्किन में खाज खुजली, जलन और लाल रैशेज़ होना आदि कुछ ऐसी समस्याएं हैं जो लोगों को आए दिन होती रहती हैं। अगर आप इनके लिए दवा का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं। स्किन में जहां भी आपको ऐसी समस्या हो रही है वहां पर लहसुन की एक कली का दड़बड़ा पेस्ट बनाकर लगा लें। इसके अलावा लहसुन के पेस्ट को दूध या मलाई में मिलाकर लगाने से भी स्किन की हर तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है।
पिंपल्स से छुटकारा
पिंपल्स से अगर तुरंत छुटकारा चाहिए तो शायद लहसुन से बेहतर कुछ नहीं है। इसके लिए आप सफेद सिरके में लहसुन का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे एक्ने पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो दें। इससे आपको काफी लाभ होगा। इसके अलावा 1 कच्ची लहसुन की कली चबाएं और 1 ग्लास ठंडा पानी पी लें। इससे भी आपको काफी जल्दी आराम मिलेगा।
एंटी एजिंग
अगर आप एंटी एजिंग और झुर्रियां से बचने के लिए महंगी महंगी दवा लेकर थक गए हैं तो एक बार लहसुन को आजमा कर देखें। लहसुन में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि झुर्रियों से लड़ने में फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 कच्ची कली लहसुन की खाकर भी एंटी एजिंग से बचा जा सकता है। इसके अलावा लहसुन, किसी भी फल का रस और गुलाब जल को मिक्स कर इसका पेस्ट लगाने से भी झुर्रियां दूर होती हैं।
ब्लैकहेड्स
लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़को को भी ब्लैकहेड और वाइटहेड की समस्या होती है। लेकिन लड़कियों में इसलिए ज्यादा पता चलती है कि क्योंकि जब वह मेकअप करती हैं तो नाक उभरी हुए दिखती है। अगर आप सप्ताह में दो बार अपने स्क्रब में लहसुन या फिर उसका रस मिलकार प्रयोग करेंगे तो आपकी समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा संतरे के छिलकों के पाउडर में लहसुन का पेस्ट मिलाकर भी ब्लैकहेड और वाइटहेड दूर होते हैं।
बालों के लिए लहसुन के फायदे
बालों का असमय सफेद होना आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है। इसके बचने के लिए लहसुन के पेस्ट को जैतून के तेल में मिलाकर गर्म कर लें और जब तक धुंआ न निकले गैस बंद न करें। अब इस पेस्ट को ठंडा कर अपने बालों की जड़ों पर लगाएं। सफेद बालों की समस्या दूर हो जाएगी।
बालों का झड़ना
कुछ लोगों के बाल इतने कमजोर होते हैं कि हाथ लगाते ही निकल जाते हैं। इसके लिए लहसुन बहुत तेजी से काम करता है। एक कटोरी में लहसुन का रस डालें और कुछ बूंदे पानी की मिलाकर पतला पेस्ट बना लें। अब हल्के हाथों से इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। फिर 1 से 2 घंटे बाद ठंडे पानी से बाल धो लें। अगर आपको बालों से महक आए तो बालों में नारियल का तेल लगा लें।
इसे भी पढ़ें: अरंडी के तेल से 2 हफ्तों में पाएं मस्सों और मुहासों से छुटकारा, जानें प्रयोग का तरीका
रूसी और दोमुहे बाल
रूसी और दोमुंहे बालों की समस्या को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कुछ लोगों में रूसी की समस्या इतनी भयंकर होती है कि खुजली करते वक्त उनके सिर से खून तक निकल जाता है। इससे बचने के लिए आप शुद्ध सरसों के तेल में लहसुन का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण से रात के वक्त बालों की मालिश करें और अगले दिन बाल धो दें। यकीन मानिए रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: दाढ़ी को घना और आकर्षक बनाने के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन्स, आहार में जरूर करें शामिल
गंजेपन से छुटकारा
अगर आपको गंजेपन की समस्या है तो लहुसन आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। आजकल तनाव और खराब डाइट के चलते गंजेपन की समस्या बढ़ रही है। गंजापन दूर करने के लिए 4 चम्मच लहसुन के रस में करीब 4 चम्मच पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। एक दिन में दो से तीन बार इस पेस्ट को गंजेपन वाली जगह पर लगाएं। 3 से 4 महीने तक ऐसा करने से आपका गंजापन काफी दूर हो जाएगा।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi