स्पर्म का काउंट और गतिशीलता बढ़ाने के लिए पुरुष खाएं ये 5 फल

स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के उपायों का सहारा लेते हैं। इन उपायों में फलों को भी शामिल किया जा सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्पर्म का काउंट और गतिशीलता बढ़ाने के लिए पुरुष खाएं ये 5 फल


पुरुषों में स्पर्म काउंट और स्पर्म काउंट की गतिशीलता काफी महत्व रखती है। यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं। ऐसे में शुक्राणु मेट्रिक्स को बढ़ाने के लोग कई अलग-अलग तरीकों को अपनाते हैं। कई ऐसे फल हैं, जो शुक्राणु की संख्या और गतिशीलता को बेहतर करने में प्रभावी माने जाते हैं। फल में पाए जाने वाले विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता में सुधार लाया जा सकता है। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण फलों के बारे में बताएंगे, जिससे शुक्राणु की संख्या और गतिशीलता को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे खास फलों के बारे में-

1. स्पर्म काउंट को बढ़ावा दे अमरूद 

स्पर्म काउंट की संख्या को बेहतर करने के लिए अमरूद का सेवन करें। अमरूद विटामिन सी जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है, जो शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से अमरूद का सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

2. एवोकाडो स्पर्म काउंट बढ़ाए

शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बेहतर करने के लिए एवोकाडो का सेवन करें। यह फोलेट से भरपूर होता है। इसके अलावा एवोकाडों में विटामिन ई, विटामिन बी और विटामिन सी भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ावा देने में आपकी मदद कर सकता है। 

3. ब्लूबेरी का करें सेवन

ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लो कैलोरी फ्रूट है, जिसके सेवन से आप शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा ब्लूबेरी का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से आपको सुरक्षित रखने में असरदार है। 

इसे भी पढ़ें - पुरुषों में स्पर्म काउंट घटने पर दिखाई देते हैं ये 7 लक्षण, न करें नजरअंदाज

4. केला खाएं

शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बेहतर करने के लिए केले का सेवन करें। केले विटामिन ए, बी 6, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का भरपूर स्त्रोत होता है, जो स्पर्म काउंट की संख्या और गतिशीलता को बेहतर कर सकते हैं। 

5. अनार 

अनार और अनार के बीजों का सेवन करने से प्रजनन क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बढ़ावा देने में मददगार है। 

स्पर्म काउंट को बढ़ावा देने के लिए आप इन फलों के साथ-साथ संतरा, मौसमी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

 

 

Read Next

दादी-नानी के जमाने में इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए खाई जाती थीं ये 5 चीजें, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version