साबुत फल या फ्रूट जूस, क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

हेल्दी रहने के लिए ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते में जूस या ताजा फल खाना पसंद करते हैं। फल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहतर मानें जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
साबुत फल या फ्रूट जूस,  क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?


Fruits and Fruit Juices Benefits: बात जब हेल्दी  चीजों की आती है,  तो ज्यादातर लोगों की जुबान पर नाम आता है जूस या फ्रेश फ्रूट का। बहुत सारे लोग सुबह ब्रेकफास्ट में फलों का जूस या फल जरूर लेते हैं,  ताकि उनके शरीर को पोषण मिल सके। लेकिन क्या आपने सोचा है कि साबुत फलों और फलों के जूस में से क्या ज्यादा हेल्दी होता है?

फल और फ्रूट जूस दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद मानें जाते हैं,  लेकिन जब इन दोनों में से हेल्दी ऑप्शन चुनना हो,  तो जूस (Juice) की तुलना में फल अधिक फायदेमंद होते हैं। विशेषज्ञ भी फ्रूट जूस के बजाय डाइट में ताजा फलों को शामिल करने की सलाह देते हैं। तो आइए जानते हैं ताजा फल और फ्रूट जूस में कौन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है।

कैलोरी ज्यादा होना

मायोक्‍लीनिक के मुताबिक,  आमतौर पर साबुत फल में कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है,  लेकिन अगर आप फ्रूट जूस पीते हैं,  तो इससे कैलोरी काउंट बढ़ जाता है। अगर आप पैक्ड जूस पीते हैं,  तो इसको बनाते समय शुगर मिलाया जाता है,  इसकी वजह से कैलोरी की मात्रा और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

फाइबर की मात्रा कम होना

शरीर के लिए फाइबर महत्वपूर्ण पोषक  तत्वों में से एक है। फाइबर न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरे रखने में भी मदद करता है,  बल्कि आंतों की अच्छी तरह सफाई भी करता है। अगर आप ताजा फलों की बजाय फ्रूट जूस का सेवन करते हैं,  तो सारा फाइबर फिल्टर होकर  बाहर निकल जाता है। 

माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की कमी

अगर आपको फलों को काटने,  छीलने में परेशानी होती है और इस वजह से आप पैकेट वाले जूस का सेवन कर रहे हैं,  तो ये गलत है। पैक्ड फ्रूट जूस को कई प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। इसके स्वाद को बैलेंस करने के लिए शुगर मिलाया जाता है और प्रोसेसिंग के दौरान फलों के माइक्रो न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषण तत्व पूरी तरह के खत्म हो जाते हैं। इसलिए फ्रूट जूस पीने के बजाय ताजा फल खाने से ज्यादा पोषक तत्व मिल सकते हैं।

शुगर लेवल ज्यादा होना

पैक्ड जूस में शुगर मिलाया जाता है। लंबे समय तक जूस ताजा रह सके इसके लिए इसमें कई तरह के प्रिजरवेटिव्स भी मिलाएं जाते हैं, जिसकी वजह से ये अनहेल्दी हो जाता है। बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद फ्रूट जूस से आपके बॉडी का शुगर लेवल बढ़ सकता है।

Read Next

क्या डायबिटीज में चावल खा सकते हैं? जानें शुगर रोगियों के लिए चावल खाने का हेल्दी तरीका

Disclaimer