इसमें कोई दो राय नहीं है कि स्वास्थ्य हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी है क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। शायद इसलिए ही स्वास्थ्य को इंसान की सबसे बड़ी पूंजी कहा जाता है। ये तो आप जानते ही होंगे कि शरीर का स्वास्थ्य बिगड़ने पर हमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों यानी की विटामिन और मिनरल की जरूरत होती है और अलग- अलग विटामिन, मिनरल का भी अपना-अपना महत्व होता है। लेकिन इन पोषक तत्वों में कमी हमारे शरीर को न सिर्फ कमजोर करती है बल्कि हमें कई बीमारियों का शिकार भी बनाती है। यूं तो सब विटामिन हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं लेकिन इनमें से एक विटामिन सबसे जरूरी माना जाता है। जी हां, इस जरूरी विटामिन का नाम है विटामिन डी। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हमारी हड्डियां तो कमजोर होती है साथ ही बाहरी संक्रमण से बचाव भी मुश्किल हो जाता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है इस बात का ख्याल रखना कि ऐसे फूड का सेवन न किया जाए, जिससे आपके शरीर को नुकसान पहुंचे। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
विटामिन डी की कमी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए
शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए हमें कभी भी गैस बनाने वाले फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। पेट में गैस बनने से हमारे शरीर में कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है, जिस कारण व्यक्ति कई बीमारियों का भी शिकार हो जाता है।
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर सलाद आदि का सेवन भी कम कर देना चाहिए।
विटामिन डी की कमी होने पर फास्ट फूड के अधिक सेवन से भी बचना चााहिए। फास्ट फूड में ज्यादा मसाले और तेलों का प्रयोग किया जाता है, जो शरीर के लिए हानिकार साबित होता है और व्यक्ति को बीमार बनाने के लिए काफी है। इसलिए आपको फास्ट फूड के सेवन से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः जर्म्स और वायरस सिर्फ हाथ में नहीं होते, घर की इन 7 सबसे ज्यादा कीटाणुओं वाली जगह की जरूरी है रोज सफाई
अपने भोजन में छोले ,राजमा व जल्दी ना पचने वाले पदार्थों का अधिक नहीं करना चाहिए। रोजाना इन चीजों का सेवन करने से शरीर में अन्य पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा हो जाती है, जो शरीर में विटामिन डी की कमी को प्रभावित करती है।
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर फ्रिज में रखा हुआ भोजन नहीं करना चाहिए । फ्रिज में खाना रखने से उसके पोषक तत्वों में कमी आ जाती है, जिस कारण शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
दिन के वक्त कम सोना है बहुत जरूरी जबकि रात को ज्यादा देर रात तक जागना आपक लिएचिंता का सबब बन सकता है।
आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक जैसी ठंडी चीजों का सेवन कर दें कम।
अचार ,चटनी जैसे खट्टे पदार्थों का सेवन करें कम।
इसे भी पढ़ेंः Alert! कोरोना वायरस से बचाव में कहीं हैंड सैनिटाइजर न पड़ जाए आप पर भारी, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
टॉप स्टोरीज़
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के टिप्स
- पाचन शक्ति को मजबूत बनाएं।
- देसी घी या तिल के तेल का अधिक प्रयोग करना चाहिए ।
- रोजाना शरीर की मालिश करें।
- योग प्राणायाम व ध्यान करें।
- पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
- रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना चाहिए।
- मछली में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है,, इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
Read More Article On Miscellaneous In Hindi