वर्तमान में सभी की दिनचर्या ऐसी हो गई है कि उसके पास खुद को फिट रखने के लिए समय का अभाव है। देर रात तक पार्टी करना, मोबाइल पर गेम खेलना, टीवी देखना आदि आदतों के कारण हमारे पास समय नहीं रहता है। ऐसे में व्यायाम के लिए हम रोज नये बहाने बनाते हैं। इससे नुकसान हमें ही है और व्यायाम के अभाव में मोटापा, दिल की बीमारियां, डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियों के होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए अगर आप शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो व्यायाम को अपनी आदत बनायें। इस लेख में विस्तार से पढ़े कि कैसे आप एक्सरसाइज को अपनी आदत बना सकते हैं।
सुबह जल्दी उठें
सुबह के वक्त व्यायाम करने के पूरे दिन आप सक्रिय रहते हैं। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है व्यायाम के बाद 4 घंटे तक हमारा दिमाग अधिक सक्रिय रहता है। तो यह सक्रियता दिन के अन्य कामों के लिए फायदेमंद है। इसलिए सुबह के वक्त ही व्यायाम करना चाहिए। इसके लिए सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
केवल 6 दिन दीजिये
व्यायाम की शुरूआत करने के बाद सप्ताह में लगातार 6 दिन तक व्यायाम कीजिये, 7वें दिन आराम कीजिए। इससे आपकी मांसेपेशियों को भी आराम मिलेगा। अगर आप लगातार 6 दिन तक व्यायाम करते हैं तो आपको नियमित व्यायाम करने की आदत पड़ ही जायेगी।
ट्रेनर से सीखें
व्यायाम को अपनी आदत बनाने के लिए ट्रेनर को हायर कीजिए, इससे आप व्यायाम करने से पीछे नहीं हट सकते हैं। ट्रेनर आपको व्यायाम के समय पर उपलब्ध हो जायेगा और व्यायाम को टालने की आदत इसके रोड़ा नहीं बनेगी। ट्रेनर आपको सही तरीके से व्यायाम करना भी सिखायेगा।
क्लब जायें
एक्सरसाइज को अपनी आदत बनाने के लिए क्लब ज्वॉइन कीजिए। क्लब जाने से एक्सरसाइज करने में कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि क्लब में आपके साथ व्यायाम करने वाले कई लोग होंगे। जिनको देखकर भी आपको प्रेरणा मिलेगी।
एक लक्ष्य निर्धारित करें
किसी लक्ष्य के साथ जब भी आप कोई काम करते हैं तब उसे करने में आपको बोरियत भी नहीं होती, क्योंकि आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं। इस फॉर्मूला को एक्सरसाइज के साथ भी आजमायें। अगर आप वजन कम रहे हैं तो एक महीने में 2-3 किलो तक वजन को कम करने का लक्ष्य बनाकर इसके लिए नियमित प्रयास करें।
![एक्सरसाइज को अपनी आदत बनायें Become Exercise Addict in Hindi]()
रोज नया करें
एक ही जैसा व्यायाम करके आप बोर हो सकते हैं, इसे मस्ती भरा बनाने के लिए जरूरी है रोज नया प्रयोग करें। अगर आप जॉगिंग या रनिंग कर रहे हैं तो एक ही रास्ते पर जाने से बेहतर है रोज नये रास्ते पर जायें। जिम जा रहे हैं तो हर रोज शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए व्यायाम करें।
कैलोरी कांउट करें
नियमित रूप से एक सामान्य पुरुष को 2000 से 2200 कैलोरी और महिला को 1800 से 2000 कैलोरी के सेवन की सलाह दी जाती है। अगर इससे अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं तो उसे जलाना भी जरूरी है नहीं तो मोटापे के साथ कई अन्य बीमारियां भी होने लगेगी। इसके लिए आपको व्यायाम करना जरूरी है, क्योंकि व्यायाम के जरिये ही आप अधिक से अधिक कैलोरी जला सकते हैं।
रात में जल्दी डिनर करने की कोशिश कीजिए, सोने से दो घंटे पहले डिनर कीजिए, इससे खाना अच्छे से पच जायेगा और अगले दिन आपको व्यायाम के लिए उठने में समस्या नहीं होगी।
Imgae Source - Getty Images
Read More Articles on Sports and Fitness in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version