मछली का तेल खाने से बढ़ती है याददाश्त और दिमागी क्षमता होती है तेज, डॉक्टर से जानें अन्य फायदे

मछली का तेल वैसे हार्ट के लिए बहुत हेल्दी होता है। लेकिन इससे आपके दिमाग (ब्रेन) को भी ढेर सारे फायदे मिलते हैं और कई क्षमताएं काफी तेज हो जाती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मछली का तेल खाने से बढ़ती है याददाश्त और दिमागी क्षमता होती है तेज, डॉक्टर से जानें अन्य फायदे


मछली का सेवन करने के ढेर सारे फायदे होते हैं। लेकिन आपको शायद ही मालूम हो की मछली का तेल (Fish Oil) भी बहुत से गुणों से युक्त होता है।चाहे उम्र बढ़ने के कारण हो या अधिक स्ट्रेस लेने के कारण लेकिन कई बार हम बहुत छोटी-छोटी चीजों के बारे में भूल जाते हैं। जैसे हमने अपनी जुराबें कहां रखी या फिर बाल बांधने के लिए रबर बैंड कहां रखा आदि? मछली का सेवन करना आपके दिमाग के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे कॉग्निटिव फंक्शन भी बेहतर होता है। इसलिए आप मछली के साथ साथ मछली के सप्लीमेंट्स का भी सेवन कर सकते हैं। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल, जनरल फिजिशियन डॉक्टर विनय भट्ट के मुताबिक यदि आप मछली की जगह उसका कोई भी सप्लीमेंट जैसे कि मछली का तेल का सेवन करते हैं, तो वह भी एक बेहतरीन विकल्प है। मछली के तेल को आप सलाद या फिर कुकिंग के लिए प्रयोग कर सकते हैं। मछली का किसी भी रूप से सेवन करने से आपके दिमाग का फंक्शन बेहतर होता है। मछली में मौजूद ओमेगा 3 के अलावा इसमें और डी एच ए (डोकोसाहैक्सेनोइक) व ई पी ए (इकोसैसेप्टेनोइक एसिड) के जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि दिमाग की हेल्थ के लिए जरूरी है।

fish oil

(Image Source : OmegaVia)

क्या मछली का तेल आपकी याददाश्त सच में तेज करता है (Does Fish Oil Really Works)

हां, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले ओमेगा 3 आपके दिमाग के लिए सच में असरदार होते हैं। आपकी सोचने की क्षमता और याददाश्त जैसे फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रिसर्च के मुताबिक जितना अधिक मछली का सेवन होगा उतना ही कम रिस्क याददाश्त कमजोर होने का भी होगा। आपका अल्जाइमर जैसी बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। दिमागी डाइट के लिए समुद्री खाना आवश्यक होता है और खास कर मछली का सेवन करना। इसलिए आपको हफ्ते में एक दिन तो मछली जरूर खानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें - चिकन, मटन या मछली: बच्चों को क्या खिलाना है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

क्या इसका अर्थ यह है कि मछली खाने से आप अधिक स्मार्ट बन जायेंगे (Which Is Better Fish or Fish Oil)

मछली आपके दिमाग के लिए सहायक है यह बात तो सच है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप मछली के तेल का प्रयोग करने लगेंगे तो आप अधिक चीजें एकदम से याद रखने लग जायेंगे या आपका दिमाग अधिक चलने लगेगा। यह सारे लाभ केवल उन लोगों को ही मिल सकते हैं जिसके शरीर में पहले से ही ओमेगा 3 की कमी (ओमेगा 3 की कमी के लक्षण) है। अगर आपके शरीर में पहले से ही यह पौष्टिक तत्त्व भरपूर मात्रा में मौजूद है तो आप जितना उम्मीद कर रहे हैं, हो सकता है आपको इतना अधिक लाभ न मिल सके।

fish oil benefits

(Image Source : ADDtitude Magazine)

आपको मछली के सप्लीमेंट लेने चाहिए या मछली का तेल (Fish Oil Supplement or Fish Oil Which Is Best)

अगर आप मछली के तेल (हार्ट अटैक काे राेकता है मछली का तेल) से पूर्ण रूप से लाभ लेना चाहते हैं तो आपको एक हफ्ते में चार सर्विंग मछली तो अवश्य ही खानी चाहिए। अगर आप एक मछली भी खाएंगे तो आपको लाभ मिलेगा। लेकिन एक्सपर्ट्स मुताबिक ही सेवन करना चाहिए। एक मछली प्रति हफ्ते खाने से भी आपको दिमाग से जुड़ी बीमारियों का रिस्क लगभग 60% कम हो जाता है। इससे आपकी उम्र बढ़ती जायेगी, तब भी आप को लाभ मिलेगा। अगर आप सप्लीमेंट या तेल की बात करें तो आपको मछली के तेल से अधिक लाभ मिल सकते हैं। आपको चार या पांच सप्लीमेंट के कैप्सूल खाने से उतना लाभ मिलेगा जितना आपको एक हफ्ते में एक मछली से मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें - क्या तिलापिया मछली खाना सुरक्षित और हेल्दी है? जानें मछली बनाने की आसान और टेस्टी रेसिपी

अगर आप मछली लेते समय बहुत हेल्दी मछली खरीदना चाहते हैं तो आपको ऐसी मछली का सेवन करना चाहिए जिसमें DHA और डीएचए की मात्रा अधिक हो और आप को भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिल सके।

(Main image: Medical News Today) 

 

Read Next

वजन घटाने के लिए इस तरह खाएं किशमिश, सेहत को मिलेंगे कई अन्य फायदे

Disclaimer