एक नए अध्ययन में दावा किया गया है, कि ओमेगा-3 या मछली का तेल दिल के दौरे को रोकने में मददगार है। अध्ययन के प्रमुख लेखक जोअन मैनसन ने कहा, "निष्कर्षों का पैटर्न प्रत्येक हस्तक्षेप के लिए लाभों और खतरों के एक जटिल संतुलन का सुझाव देता है और अतिरिक्त शोध की जरूरत का संकेत देता है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कौन से व्यक्ति इन पूरक आहारों से शुद्ध लाभ प्राप्त कर सकते हैं।"
एक क्लीनिकल ट्रॉयल में 26,000 अमेरिकी महिला और पुरूष शामिल हुए। अध्ययन और उपचार के पांच से अधिक वर्षों के बाद आए परिणामों से कुछ आशा जनक संकेत सामने आए। जिसमें ये पता चला है कि, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स हार्ट अटैक को रोकने में मददगार है। दिल के स्वास्थ्य लाभ की पुष्टि अब ओमेगा-3 के हाल के meta-analyses के परीक्षण के बाद की गयी।
मछली के तेल के फायदे
मछली का तेल सबसे अधिक खपत होने वाले डाइटरी सप्लीमेंट्स में से एक है। यह ओमेगा -3 फैटी एसिड में समृद्ध है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यदि आप बहुत मछली नहीं खाते हैं, तो मछली के तेल के सप्लीमेंट्स लेने से आपको पर्याप्त ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। इसके कई लाभ हैं:
टॉप स्टोरीज़
- यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
- मछली का तेल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और धमनियों में जमा प्लाक को हटाता है।
- मछली के तेल की खुराक कुछ मानसिक विकारों के लक्षणों में सुधार कर सकती है। यह प्रभाव ओमेगा-3 फैटी एसिड के सेवन को बढ़ाने का एक परिणाम हो सकता है।
- मछली के तेल की खुराक वजन को कम करने में मदद कर सकती है।
- मछली खाने से आंखों की बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मछली के तेल की खुराक का यही प्रभाव है या नहीं।
- उम्र बढ़ने या बहुत अधिक सूरज के संपर्क में आने से आपकी त्वचा क्षतिग्रस्त हो सकती है। मछली के तेल की खुराक स्वस्थ त्वचा को बनाए रखने में मदद कर सकती है।
Read More Health News In Hindi