कहते हैं फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। ये बात हर जगह लागू होती है फिर चाहे वह फर्स्ट डेट की बात ही क्यों न हो। जब भी कोई लड़का या लड़की पहली बार डेट पर जाते हैं तो उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि लड़का पहली बार डेट पर जा रहा है तो क्या करे, लड़के ऐसा क्या करें कि लड़की को इंप्रेस कर पाएं। आइए जानें लड़के अपनी लाइफ में पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो क्या करना चाहिए।
फर्स्ट डेट पर क्या करें
- सबसे पहले तो डेटिंग पर जाते समय अपने पास्ट को नजरअंदाज कर देना चाहिए फिर पास्ट में आप चाहे कितनी भी बार डेट पर जा चुके हो या फिर एकबार भी न गए हो।
- मन में किसी प्रकार का संदेह या सवाल-जवाब तैयार करके न जाएं। इसे अंतिम समय में आप कंफ्यूज हो सकते हो।
- पहली डेट पर बहुत ज्यादा खुलापन न दिखाएं बल्कि अपनी पसंद-नापंसद पर ही बात करें।
- अपने फोन को कुछ समय के लिए साइलेंट पर रख दें या फिर स्वीच ऑफ कर दें।
- सबसे पहले तो उन्हें अपनी पर्सनेलिटी पर ध्यान देना चाहिए। पर्सनेलिटी को सूट करते हुए कपड़े ही पहने।
- बहुत ज्यादा तेज परफ्यूम न लगाएं।
- लड़की के लिए कुछ अच्छा सा तोहफा लेकर जाएं।
- लड़की से मिलने के बाद बहुत ज्यादा प्रोत्साहित या नर्वस न दिखें।
- लड़की की तारीफ करना न भूलें, फिर चाहे उसके व्यवहार की या फिर उसके ड्रेसिंग सेंस की।
- लड़की की कोई बात अच्छी न लगे तो उसे तुरंत न बोले। बल्कि उस बात को नोट कर लें और समय आने पर बता दें।
- लड़की को पहली बार में ही कोई ड्रिंक ऑफर न करें।
- आमतौर पर लड़कों की टोका टाकी की आदत होती है तो लड़की को इंप्रेस करना है तो लड़की की किसी भी बात पर टोका-टाकी न करें।
- लड़की के बहुत करीब जाने की कोशिश न करें।
- लड़की के सामने बहुत ज्यादा स्टाइल न मारें।
- डेटिंग के बाद लड़की को तुरंत फोन न करें।
इस तरह से आप लड़की को इंप्रेस भी कर पाएंगे और अपनी फर्स्ट डेट को सफल भी बना पाएंगे।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते हैं।
Image Source : Getty
Read More Articles on Relationship in Hindi
Read Next
क्या करें जब पार्टनर देर रात आये घर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version