दिवाली पर पटाखे जलाते हुए जल गया है हाथ, तो अपनाएं ये फर्स्ट एड, तुरंत मिलेगा आराम

पटाखे जलाने से कई बार हाथ जलने या फिर चोट लगने की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में आप घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दिवाली पर पटाखे जलाते हुए जल गया है हाथ, तो अपनाएं ये फर्स्ट एड, तुरंत मिलेगा आराम


पटाखे जलाने से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार 12 नवंबर यानि कल दिवाली है। ऐसे में कुछ लोग दिएं जलाकर तो कुछ पटाखे जलाकर दिवाली मनाना पसंद करते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस बार पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग पटाखे जलाते हैं। पटाखे जलाने से कई बार हाथ जलने या फिर चोट लगने की आशंका भी बढ़ जाती है। इस स्थिति में आप डॉक्टर के पास नहीं जाकर घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं पटाखे जलने पर किन घरेलू नुस्खों का उपयोग करना चाहिए। 

पानी से हाथ धोएं 

पटाखे जलाते समय अगर हाथ जल जाए तो ऐसे में सबसे पहले हाथों को ठंडे पानी से धोएं। इसके लिए आप चलते पानी या फिर नल के नीचे हाथों को लगाएं। कम से कम 10 से 15 मिनट तक ऐसा करें। इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही त्वचा पर होने वाले दर्द और जलन से भी राहत मिलती है। ऐसा करने से हाथों पर फफोले पड़ने का भी जोखिम कम हो जाता है। 

बर्फ का इस्तेमाल करें 

पटाखों से हाथ जलने पर फर्स्ट एड के तौर पर आप बर्फ के टुकड़ों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में बर्फ को प्रभावित हिस्से पर सीधेतौर पर लगाने के बजाय उसे किसी कपड़े में लपेटकर प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से मलें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे हाथों में खून के थक्के जमने का भी खतरा कम हो जाता है। 

cracker

हाथों को ढ़ककर रखें 

पटाखे जलाने के बाद हाथों में चोट लगने या फिर हाथ जलने पर प्रभावित हिस्से को किसी कपड़े या फिर प्लास्टिक बैग से ढ़ककर रखे। ऐसा करने से उस हिस्से पर बैक्टीरिया या फिर गंदगी जाने का खतरा कम होता है। इससे त्वचा पर संक्रमण फैलने के साथ ही दर्द और जलन से भी काफी राहत मिलती है। इस स्थिति में आप एंटीबायोटिक ऑइंटमेंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एलोवेरा का इस्तेमाल करें 

जलन को कम करने के लिए आप एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो प्रभावित हिस्से पर बैक्टीरिया लगने और इंफेक्शन होने से बचाते हैं। इसे लगाने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है साथ ही साथ घाव भरने की प्रक्रिया भी तेज होती है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल निकालें और हाथों पर लगा लें। 

शहद लगाएं 

पटाखे के कारण हाथों पर होने वाली जलन को आप शहद की मदद से भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए हाथों पर हल्का शहद लगाकर उसे मलें। इससे जलन शांत होती है दर्द से भी राहत मिलती है। शहद में एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचो को इंफेक्शन से बचाने के अलावां जलन को भी कम करने में मदद करते हैं। 

 

 

Read Next

गर्दन और अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके, रंगत में होगा सुधार

Disclaimer