अक्सर हमें दिन भर में कम से कम आठ दस गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या सच में शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए आपको प्रतिदिन आठ गिलास पानी पीने की जरूरत है? पानी को लेकर ऐसे ही कुछ मिथ जैसे क्या सर्दियों में शरीर में पानी की कमी नहीं हो सकती?, या वास्तव में सिर्फ पानी ही शरीर को तरलता देता है, हमारे जहन में घूमते रहते हैं। आइए ऐसे ही कुछ मिथ और तथ्य के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।
पानी से जुड़े मिथ और तथ्य
मिथ : प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन में आठ गिलास पानी पीना चाहिए।
तथ्य : यूं तो अधिक पानी पीना अच्छा है, लेकिन सच्चाई यह है कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में तरलता बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन आठ गिलास पानी की जरूरत नहीं होती है। किसी को कितनी मात्रा में तरल पदार्थ की जरूरत है, यह व्यक्ति के लिंग, गतिविधियों के स्तर और शारीरिक आकार पर निर्भर करता है।
मिथ : वास्तव में सिर्फ पानी ही शरीर को तरलता देता है।
तथ्य : यह सच नहीं है। केवल पानी ही नहीं, कई कार्बोंनेटेड पेय पदार्थ शरीर में तरलता का स्तर बनाए रखते हैं। इनमें सॉफ्ट ड्रिंक, जूस, चाय और एक हद तक कॉफी भी शामिल है। इसके अलावा रोजाना खाया जाने वाला भोजन आपके शरीर में 20 प्रतिशत तक तरलता लाता है।
मिथ : सर्दियों में आप निर्जलित नहीं हो सकते हैं।
तथ्य : यह सही नहीं है। हमारी त्वचा और सांस में नमी की कमी का प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। होंठ फटना, शुष्क आंखें और त्वचा में शुष्कता कम तरलता के ही लक्षण हैं। इसीलिए घर के अंदर काम कर रहे हों या सर्दी में बाहर हों, पानी की कमी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए अधिक से अधिक पेयजल का सेवन सुनिश्चित करें।
इसे भी पढ़ें- सुबह गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने के दस लाभ
मिथ : प्यास पानी पीने का अच्छा संकेत होता है।
तथ्य : बहुत से लोग शरीर में तरलता बनाए रखने के लिए प्यास को एक संकेत मानते हैं, लेकिन यह हमेशा सही नहीं हो सकता।
मिथ : क्या एक्सरसाइज के समय अधिक पानी पीना चाहिए?
तथ्य : यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप एक्सरसाइज कहां कर रहे हैं। अगर आप घर पर एक्सरसाइज कर रहें हैं और एक्सरसाइज से अच्छी तरह हाइड्रेटेड रहते हैं तो आपको व्यायाम करते हुए पानी पीने की कोई जरूरत नहीं होती। लेकिन गर्मी में एक घंटे तक आउटडोर सत्र में आप आसानी से 4 कप पसीना बहा देते हैं। ऐसे में आपको व्यायाम से पहले करीब आधा लीटर पानी पीना चाहिये। इसके साथ ही हर 15 मिनट में आधा गिलास पानी पीना चहिये।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते है।
Image Source : Getty
Read More Articles on Healthy Eating in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version