गर्मियों में ठंडक पाने के लिए खायें ये फल

गर्मियों में मिलने वाले फल आम, तरबूज, खरबूज, बेल व मौसमी आपको अंदर से फिट रखते हैं। इस बारें में ज्यादा जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़े।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में ठंडक पाने के लिए खायें ये फल


गर्मियों के मौसम में आपके शरीर को पानी की बहुत जरूरत होती है। पानी की कमी से कई तरह के रोग हो सकते हैं। गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के अलावा आपको मौसमी फलों को भी अपने डायट चार्ट में शामिल करना चाहिए। इन मौसमी फलों के सेवन से आप गर्मी में भी कूल कूल महसूस करेंगे। गर्मियों में मिलने वाले फल आम, तरबूज, खरबूज, बेल व मौसमी आपको अंदर से फिट रखते हैं। आमतौर पर गर्मी के मौसम में लोग ज्यादा खाना नहीं खा पातें हैं। ऐसे में आप फलों का सेवन आसानी से कर सकते हैं।

  • गर्मियों में तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद है लेकिन तरबूज खाने के साथ पानी न पिएं। दोपहर के वक्त तरबूज खाना और भी अच्छा होता है क्योंकि उस वक्त तक शरीर को पानी की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। 
  • गर्मियों में लू लगने पर बेल का शरबत पीने से आराम मिलता है और शरीर की गर्मी भी दूर होती है। गर्मियां आते ही बेल व बेल शरबत हर जगह मिलना शुरु हो जाता है। बेल शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा यह पेट की समस्याओं में भी आराम पहुंचाता है। 
  • आम फलों का राजा माना जाता है। गर्मी का मौसम आते ही मन में आम का खयाल आने लगता है। आम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। आम को दूध में मिलाकर मिल्क शेक भी पी सकते हैं जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। लेकिन ज्यादा आम खाना नुकसानदेह भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- फलों का पूरा लाभ लेना है तो इन्हें सही समय पर खाएं

  • गर्मियों में लीची खाने से आपके शरीर को विटामिन ए, सी एवं पानी भरपूर मात्रा में मिलता है। लीची में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसके अलावा त्वचा के लिए भी लाभदायक होती है।  
  • गर्मी के मौसम के लिए खरबूज सबसे अच्छे फलों में से एक माना जाता है। आप खाने के साथ भी खरबूज का मजा ले सकते हैं या थोड़ी देर बाद भी खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें खरबूज के साथ पानी नहीं पीएं।
  • डी-हाइड्रेशन होने पर अंगूर से काफी मदद मिलती है। अंगूर फेफड़ों की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। लो बीपी या लो शुगर वालों को इन्हें खाना चाहिए। खाने और अंगूर खाने के बीच कुछ फासला रखें।

 

गर्मियों में मौसमी फल खाना शरीर के लिए काफी अच्छा है। यह आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है और खाना पचाने में मदद करता है। खाना खाने से घंटा भर पहले मौसमी फल  खाने से खाना अच्छी तरह पचता है।

 

Image Source-getty

Read More Article on Healthy Eating in Hindi

Read Next

गर्मियों में ठंडक पाने के लिए खायें ये फल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version