Fact Checked

Fact Check: क्या परफ्यूम से कैंसर हो सकता है? डॉक्टर से जानें इस दावे की सच्चाई

Can Perfume Cause Cancer: परफ्यूम बनाने में केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जानें क्या परफ्यूम लगाने से कैंसर हो सकता है?

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: May 11, 2023 18:45 IST
Fact Check: क्या परफ्यूम से कैंसर हो सकता है? डॉक्टर से जानें इस दावे की सच्चाई

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Can Perfume Cause Cancer: शरीर से पसीने की बदबू से बचने के लिए और अच्छा महकने के लिए लोग तमाम तरह के परफ्यूम और डियोडेरेंट या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग तरह के परफ्यूम भी मिलते हैं। आज के समय में परफ्यूम हर किसी के लाइफ का हिस्सा बन गया है। घर से बाहर निकलते समय लोग इसका इस्तेमाल जरूर करते हैं। सर्दी हो या गर्मी दोनों ही मौसम में शरीर पर परफ्यूम या डियोडेरेंट का इस्तेमाल खूब होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर परफ्यूम को बनाने में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल युक्त डियोडेरेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल करने से आपके शरीर को कई गंभीर नुकसान भी पहुंच सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि परफ्यूम का इस्तेमाल करने से आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इसको लेकर दुनियाभर में कई अध्ययन और शोध भी किये गए हैं। लेकिन परफ्यूम के इस्तेमाल से कैंसर की बीमारी को लेकर कोई ठोस और सटीक जानकारी कहीं पर मौजूद नहीं है।

सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई परफ्यूम का इस्तेमाल करने से कैंसर की बीमारी हो सकती है? आइए विस्तार से जानते इस बात की सच्चाई।

क्या परफ्यूम लगाने से कैंसर हो सकता है?- Can Perfume Cause Cancer in Hindi

परफ्यूम को बनाने में तमाम तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। बहुत ज्यादा परफ्यूम लगाने से आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ये केमिकल जब स्किन या शरीर के दूसरे अंगों के संपर्क में आते हैं तो कई तरह के खतरे पैदा करते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि परफ्यूम बनाने में मस्क कीटोन, फ्थेलेट्स और फॉर्मलडिहाइड समेत कुछ केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। परफ्यूम लगाने के बाद ये केमिकल स्किन और शरीर के संपर्क में आते हैं। इसकी वजह से आपको एलर्जी और स्किन से जुड़ी कुछ गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है।

Can Perfume Cause Cancer

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या माइक्रोवेव में गर्म हुआ खाना खाने से कैंसर होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

ब्रेस्ट कैंसर प्रीवेंशन पार्टनर्स (बीसीपीपी) की एक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि परफ्यूम या डियोडेरेंट बनाने में 4000 तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये केमिकल्स तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा पैदा करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये केमिकल्स शरीर में हॉर्मोन असंतुलन और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा पैदा कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बहुत ज्यादा केमिकल युक्त परफ्यूम का इस्तेमाल करने से आपको कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

परफ्यूम की वजह से होने वाली परेशानियां- Perfume Side Effects in Hindi

परफ्यूम का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको स्किन समेत शरीर से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपको सांस से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। बहुत ज्यादा परफ्यूम का इस्तेमाल करने वाले लोगों में इन परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है-

  • स्किन से जुड़ी समस्याएं
  • एलर्जी और रैशेज
  • प्रेगनेंसी में परेशानी
  • हॉर्मोन असंतुलन
  • सांस लेने में दिक्कत
  • घबराहट की समस्या

परफ्यूम, डियोडेरेंट और बॉडी स्प्रे आदि में इस्तेमाल होने वाले सिंथेटिक चीजों की वजह से आपको कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए परफ्यूम खरीदते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा परफ्यूम का इस्तेमाल स्किन पर करते समय भी सावधानियों का ख्याल रखना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer