Can Cooking Roti on Direct Flame Cause Cancer: रोटी खाए बिना भारतीय लोगों की भूख नहीं मिटती है। हर भारतीय रसोई में रोज रोटी बनती ही है। गेंहू से लेकर तमाम तरह के अनाज के आटे से रोटी बनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी का सेवन करने से शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं। पुराने समय में रोटी आग की आंच में सेंकी या बनाई जाती थी। लेकिन गैस सिलेंडर आने के बाद हर घर में रोटी बनाने के लिए गैस का इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग रोटी को गैस की फ्लेम पर सीधे सेंकते हैं। ऐसा कहा गया है कि गैस की आंच पर रोटी बनाने से कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ गया है। इंटरनेट पर तमाम आर्टिकल और सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही गयी है।
सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई गैस की आंच पर बनी रोटी खाने से कैंसर हो सकता है?
क्या गैस पर पकी रोटी खाने से कैंसर होता है?- Can Cooking Roti on Direct Flame Cause Cancer in Hindi
जल्दी खाना बनाने के लिए लोग तमाम तरह के शोर्टकट का सहारा लेते हैं। गैस की आंच पर रोटी जल्दी पक जाती है, इसलिए ज्यादातर लोग रोटी बनाते समय यही तरीका अपनाते हैं। ऐसा कहा गया है कि गैस की आंच पर रोटी पकाने से इसमें कई तरह के केमिकल आ जाते हैं। इसके अलावा बहुत ज्यादा तापमान पर रोटी पकाने से ये हेट्रोसायक्लिक एमाइन (HCA) और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAH) जैसे कार्सिनोजेन्स के संपर्क में आ जाती है। गैस पर रोटी सेंकने से कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड समेत कई प्रदूषक रोटी के संपर्क में आते हैं और इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या प्रेग्नेंसी में स्पाइसी फूड्स खाने से बच्चे की आंखें खराब होती हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर मशहूर डाइटिशियन शिखा कुमारी ने एक पोस्ट में गैस पर बनी रोटी के नुकसान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "पहले लोग रोटियों को तवे पर दूसरी रोटी से दबाकर या टॉवल के सहारे इसे दबाकर पकाते थे, लेकिन अब लोग चिमटे का इस्तेमाल कर आंच पर सीधे इसे पकाते हैं।" आंच पर ओटी पकाने से इसमें कई तरह के प्रदूषक आ सकते हैं। प्रदूषकों के संपर्क में आने से रोटी जहरीली हो सकती है। इसका सेवन करने से कैंसर समेत कई अन्य समस्याओं का खतरा भी रहता है।
रोटी हमेशा हल्की या मध्यम आंच पर पकानी चाहिए और गैस की फ्लेम पर इसे पकाने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा आंच पर रोटी पकाने से कार्सिनोजेनिक्स पैदा होते हैं, जो रोटी को नुकसानदायक बना देते हैं। चिमटे या टॉन्ग्स के सहारे अक्सर लोग रोटी को सीधे गैस पर रख देते हैं, जिसकी वजह से रोटी में कई तरह के हानिकारक केमिकल आ सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version