QnA: दांतों का पीलापन, पिंपल्स के दाग, सोरायसिस और लंबाई बढ़ाने जैसे Facebook पर पूछे गए आपके सवालों के जवाब

फेसबुक पर पिछले सप्ताह पूछे गए ओनलीमायहेल्थ के सुधी पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे हैं हमारे एक्सपर्ट्स, आप भी पूछ सकते हैं हमसे अपने सवाल।
  • SHARE
  • FOLLOW
QnA: दांतों का पीलापन, पिंपल्स के दाग, सोरायसिस और लंबाई बढ़ाने जैसे Facebook पर पूछे गए आपके सवालों के जवाब


हम हर सप्ताह फेसबुक के ओनलीमायहेल्थ पेज पर अपने सुधी पाठकों के द्वारा पूछे गए सवालों से एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए जवाबों को लेकर हाजिर होते हैं। आज इस आर्टिकल में भी हमने पिछले सप्ताह आपके द्वारा भेजे गए 6 सवालों को चुना है और उनका जवाब एक्सपर्ट के नजरिए से देने की कोशिश की है। आप इसी तरह ओनलीमायहेल्थ के साथ जुड़े रहें और सेहत और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी जानकारी हमारे लेखकों और एक्सपर्ट्स के द्वारा लिखे गए लेखों के माध्यम से बढ़ाते रहें।

सवाल 1-: कमल कुमार पूछते हैं दांतों का पीलापन कैसे हटाएं? उपाय बताएं।

जवाब- अपोलो हॉस्पिटल के डेंटल सर्जरी विभाग के सीनियर कंसंल्टैंट डॉ. नीरज वर्मा बताते हैं कि दांतों के पीलेपन का कारण आमतौर पर गलत आदतें जैसे- धूम्रपान, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक, फूड कलरिंग आदि होते हैं। नीचे दिए गए वीडियो में उन्होंने इसे साफ करने का तरीका बताया है।

सवाल 2-: रानी कर्ण पूछती हैं कि स्कल्प सोरायसिस हो गया है, कोई उपचार बताएं।

जवाब- वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. प्रताप चौहान के अनुसार सोरायसिस कई कारणों से हो सकता है इसलिए सबसे पहले तो चिकित्सक से मिलकर इसके कारणों का पता लगाएं। इसके अलावा आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं जैसे- थोड़े से पानी में अखरोट को फोड़कर इसे उबाल लें और फिर इसे ठंडाकर हो जाने पर पानी को सोरायसिस से प्रभावित अंगों पर लगाएं। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लेख के लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेदिक तरीके से करें सोरायसिस का इलाज, जानें एक्‍सपर्ट की राय

सवाल 3-: सोनू पठान पूछते हैं कि चेहरे से पिंपल्स के दाग-धब्बे कैसे हटाएं?

जवाब- सुखमणि हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गलहिमा अरोड़ा बताती हैं कि पिंपल्स निकलने पर दाग-धब्बे होना आम बात है। लेकिन इसके दाग-धब्बों को मिटाने के लिए सही ट्रीटमेंट बहुत जरूरी है। गलत घरेलू नुस्खों के प्रयोग से कुछ ऐसे दाग लग सकते हैं जो बाद में ठीक न हों। इसलिए इसका सही इलाज जरूरी है। नीचे वीडियो में उन्होंने दाग-धब्बे हटाने का तरीका बताया है, इसे देखें।

सवाल 4-: ठाकुर आदि सिंह पूछते हैं मेरी उम्र 25 साल है और लंबाई 5 फुट 4 इंच है, मुझे लंबाई बढ़ाने का उपाय बताएं।

जवाब- निशा योग केंद्र के संस्थापक और योगाचार्य हरीश सिंघल बताते हैं कि वैसे तो व्यक्ति की लंबाई बहुत कुछ उसके अनुवांशिक कारणों पर निर्भर करती है। मगर कुछ अतिरिक्त उपायों के द्वारा व्यक्ति की लंबाई कुछ इंच तक प्राकृतिक रूप से बढ़ाई जा सकती है। इन उपायों का फायदा तब ज्यादा है अगर बचपन से इन्हें अपनाया जाए। मगर बड़ी उम्र के लोग भी योगासन और सही डाइट से कुछ लंबाई बढ़ा सकते हैं। श्री सिंघल बताते हैं कि योगासनों में ताड़ासन लंबाई बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लेख के लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लंबाई बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नैचुरल तरीके!

सवाल 5-: जारवीन सोलंकी पूछती हैं चेहरे पर कील हुए हैं क्या करें?

जवाब- कील-मुंहासे लगभग एक सी त्वचा समस्याएं हैं, इसलिए इन्हें ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। मुंहासों और कील के लिए फ्रिज में रखे ठंडे अंगूर को लें और इसे हाथों से मसलकर या आधा काटकर अपने चेहरे और मुंहासे वाली त्वचा पर रगड़ें, कुछ देर बाद ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें। इसी तरह कुछ अन्य उपाय भी हैं, जो नीचे वीडियो में बताए गए हैं, जिनसे आप कील-मुंहासों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Read More Articles on Miscellaneous Health Topics in Hindi

Read Next

क्‍या अंडा बनाने के बाद आप भी फेंक देते हैं अंडे का छिलका, तो फेंके नहीं करें इन 5 तरीकों से इस्‍तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version