Face Masks To Detoxify The Skin In Winter: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए कई लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स थोडे समय के लिए, तो स्किन पर ग्लो बना कर रखते हैं। लेकिन नियमित इनके इस्तेमाल से कई बार चेहरे पर समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं को दूर करने और स्किन को डिटॉक्स करने के लिए चेहरे पर ये 3 फेस मास्क लगा सकते हैं। ये फेस मास्क चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाते है और स्किन को स्मूद बनाते है। सर्दियों में कई बार स्किन पर रूखापन भी हो जाती है। ऐसे में ये मास्क स्किन को माश्चराइज करके रंगत में भी सुधार करते हैं। आइए जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में।
1.टमाटर का रस और शहद का फेस मास्क
सामग्री
टमाटर का रस-2 से 3 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
मास्क लगाने का तरीका
टमाटर का रस और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ त्वचा को पोषण भी देता है। ये मास्क इस्तेमाल करने से त्वचा डिटॉक्स होती है।
टॉप स्टोरीज़
2.संतरा और केले का फेस मास्क
सामग्री
संतरा- 1
केला- 1/2
मास्क बनाने का तरीका
संतरा और केले का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों को एक साथ मिलाकर मिक्सी में पीस लें। उसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा के रखें और फिर नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाएगा और स्किन की रंगत में भी सुधार करेगा।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर रोज लगाएं मलाई, मिलेंगे ये 5 फायदे
3.हल्दी और संतरे का फेस मास्क
सामग्री
संतरे का पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी-1 चुटकी
गुलाब जल- 4 से 5 चम्मच
मास्क बनाने का तरीका
हल्दी और संतरे का फेस मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये फेस मास्क स्किन को डिटॉक्स करके रंगत में सुधार करता है।
ये सभी मास्क स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते है। लेकिन ध्यान रखें इनको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट से पूछ कर ही इनका इस्तेमाल करें।
All Image Credit- Freepik