Facebook QnA: पथरी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, वजन और हाइट से जुड़े आपके सवालों के जवाब दे रहे हैं एक्सपर्ट

पिछले हफ्ते फेसबुक पर पूछे गए आपके सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं ओनलीमायहेल्थ के एक्सपर्ट्स। जानें रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़े प्रश्नों के जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
Facebook QnA: पथरी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, वजन और हाइट से जुड़े आपके सवालों के जवाब दे रहे हैं एक्सपर्ट

नमस्कार Onlymyhealth.com के सुधी पाठकों। प्रत्येक सप्ताह आप जो सवाल फेसबुक मैसेंजर पर हमसे पूछते हैं, उसके एक्सपर्ट आधारित जवाब लेकर हम एक बार फिर से हाजिर हैं। पिछले सप्ताह बहुत सारे सवाल हमारे पास आए हैं, जिनमें से 4 सवालों के जवाब इस आर्टिकल में दिए जा रहे हैं। ओनलीमाय हेल्थ पर अपना विश्वास बनाए रखने के लिए और हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आपका सहृदय धन्यवाद। कोरोना वायरस महामारी के इस कठिन समय में हमारे सभी लेखक और एडिटर्स आप तक स्वास्थ्य और सेहत से जुड़ी सभी जानकारियां हर रोज आप तक पहुंचा रहे हैं। हेल्थ के प्रति सजग रहने के लिए आप हमारे आर्टिकल्स को खुद भी पढ़ें और अपने दोस्तों और जानने वालों में शेयर करके, उन्हें भी सजग करें।

सवाल 1-: आरिफ शेख का सवाल है- पथरी से कैसे छुटकारा पा सकते हैं, अचानक पेट दर्द होता है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. संतोष देशमुख बताते हैं कि धनिया की पत्तियां पेट दर्द और पथरी की समस्या में बहुत फायदेमंद औषधि है। पथरी के दर्द को कम करने के लिए ताजी हरी धनिया की पत्तियों का रस सुबह-शाम एक-दो चम्मच पिएं। इससे पथरी का दर्द कम होगा और पथरी धीरे-धीरे टूटकर निकल जाएगी। इसके अलावा धनिया और जीरा को एक साथ भिगोकर खाने पर भी पथरी और पेशाब से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अधिक जानकारी के लिए नीचे वीडियो देखें।

सवाल 2-:अमित यादव का सवाल है- इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से जुड़ी सलाह दें।

मेट्रो हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टैंट डॉ. अवनि तिवारी बताती हैं इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या आमतौर पर साइकोलॉजिकल ज्यााद होती है। कई बार शराब पीने, तनाव ज्यादा लेने, सिगरेट पीने या डायबिटीज का शिकार होने पर लोग नपुंसकता का सामना करते हैं। इसके अलावा भी डॉ. तिवारी ढेर सारे ऐसे कारण बताती हैं, जिनके कारण आपको ये समस्या हो सकती है। आप नीचे वीडियो देखकर उनके द्वारा बताए सभी कारणों को जानकर अपने अंदर की कमी को पहचान सकते हैं और उसे दूर कर सकते हैं।

सवाल 3-:मित्रेश भटनागर का सवाल है- मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। मेरी उम्र 30 साल है। क्या करना चाहिए?

न्यूट्री एडवाइस हेल्थ सेंटर की डायटीशियन निधि साहनी बताती हैं कि वजन बढ़ाने के लिए मसल्स और फैट मास को बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए आपको प्रोटीन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। नॉन वेजिटेरियन लोग अंडे, मछली, चिकन, मीट आदि खा सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो दाल, लेग्यूम्स, दूध, दूध से बने दूसरे प्रोडक्ट्स और सोयाबीन आदि का सेवन करें। इसके अलावा दिन में 3 बार खाना खाएं। नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं कि डायटीशियन ने क्या किस तरह खाने के उपाय बताए हैं।

सवाल 4-:अननोन दोस्त (फेसबुक आईडी नाम) का सवाल है- मैं 13 साल 6 महीने का लड़का हूं। मेरी हाइट 143 सेमी. है। मैं अपनी हाइट कैसे बढ़ाउं?

गरिमा फिटनेस सेंटर, दिल्ली की सीनियर डायटीशियन और फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. भानुप्रिया गंगवार कहती हैं- सबसे पहले तो 13 वर्ष की उम्र में ही अपनी लंबाई को लेकर चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि अभी आपकी प्राकृतिक लंबाई बढ़ने के लिए काफी उम्र पड़ी हुई है। आमतौर पर कुछ बच्चों की लंबाई देर से बढ़ती है, और उसका कारण पोषक तत्वों की कमी या हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। इसलिए आपको अच्छी और हेल्दी चीजें खानी चाहिए। अंडा, दूध, नट्स, योगर्ट और पीनट बटर जैसी चीजें खाने से आपको लंबाई बढ़ाने वाले पोषक तत्व मिलेंगे। इसके अलावा आप रोज सही समय पर सोएं और कम से कम 9-10 घंटे की नींद लें। सुबह उठकर ताड़ासन का अभ्यास करें। नीचे दिए गए आर्टिकल के लिंक पर जाएं और पढ़ें कि आपको क्या खाना चाहिए, जिससे आपकी लंबाई बढ़ेगी और उसके नीचे दिए एक वीडियो को देखकर आप ताड़ासन को करने का तरीका जान सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों की लंबाई बढ़ाना है तो स्नैक्स में खिलाएं ये 5 हेल्दी फूड्स, तेजी से बढ़ेंगे और स्वस्थ रहेंगे

Read More Articles on Miscellaneous

Read Next

Vegan Diet and COVID-19: क्‍या कोरोनावायरस से बचाव कर सकती है वेगन डाइट, जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

Disclaimer