Expert

सर्दियों में बनी रहेगी बच्चों की इम्यूनिटी, रूटीन में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज

सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज अहम होती है। सीढ़ियां चढ़ना-उतरना जैसी एक्‍सरसाइज उन्हें बीमारियों से बचाती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में बनी रहेगी बच्चों की इम्यूनिटी, रूटीन में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज


Exercises to Boost Children's Immunity in Winter: सर्दियों का मौसम, बच्चों के लिए थोड़ा मुश्‍क‍िल भरा हो सकता है, क्योंकि ठंड में उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और वे आसानी से सर्दी-खांसी या अन्य बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इस मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि वे इंफेक्‍शन से बच सकें और स्वस्थ बने रहें। इसके लिए नियमित एक्सरसाइज करना सबसे असरदार तरीका है। एक्सरसाइज बच्चों के शरीर को गर्म रखती है, ब्‍लड फ्लो को बढ़ाती है और इम्यून सिस्टम को एक्‍ट‍िव बनाकर उनकी इम्‍यून पॉवर को मजबूत करती है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज, डांसिंग, स्ट्रेचिंग, स्किपिंग और सीढ़ियां चढ़ना-उतरना जैसी आसान और मजेदार एक्‍सरसाइज बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। ये न केवल उनके शरीर को शारीरिक रूप से मजबूत बनाती हैं बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी एक्‍ट‍िव बनाए रखती हैं। ठंड के मौसम में बच्चों के ल‍िए हम 5 ऐसी एक्‍सरसाइज बताने जा रहे हैं, ज‍िन्‍हें करने से उनकी इम्‍यून‍िटी मजबूत बनेगी। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर की फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।

1. स्‍ट्रेच‍िंग एक्सरसाइज- Stretching Exercise

stretching-exercise

सर्दियों में बच्चों के मांसपेशियों को आरामदायक और लचीला बनाए रखने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। ठंड के मौसम में मांसपेशियों में अकड़न आ सकती है, जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है। स्ट्रेचिंग से मांसपेशियां लचीली और मजबूत बनती हैं, जो चोटों से बचाव करती है। बच्चों के लिए हल्की स्ट्रेचिंग कराना जैसे कि हाथ और पैर को स्ट्रेच करना, उन्हें ठंड के मौसम में शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखता है। इससे उनकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद म‍िलती है।

इसे भी पढ़ें- सुबह के समय करें ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे एक्टिव और फिट

2. ब्रीदिंग एक्सरसाइज- Breathing Exercise

ब्रीदिंग एक्सरसाइज बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। ठंड के मौसम में श्वास तंत्र पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे सांस लेने में मुश्‍क‍िल हो सकती है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज, जैसे प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और डीप ब्रीदिंग, फेफड़ों को मजबूत करती है और श्वास तंत्र को बेहतर बनाती है। इसके अलावा, ये एक्सरसाइज शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ाकर इम्यूनिटी को बूस्ट करती हैं। बच्चों के लिए इन्हें आसान तरीके से कराया जा सकता है, जिससे वे इसे आसानी से कर सकें।

3. डांसिंग- Dancing

dancing-benefits

डांसिंग एक मजेदार और एनर्जेट‍िक एक्सरसाइज है जो बच्चों के मूड को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनके शरीर को भी मजबूत बनाती है। डांस करने से बच्चों के शरीर में ब्‍लड फ्लो बढ़ता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। ठंड के मौसम में बच्चों को घर के अंदर भी डांसिंग करने के लिए बढ़ावा द‍िया जा सकता है, जिससे उनका शरीर एक्‍ट‍िव और स्वस्थ बना रहेगा। बच्चों के मनपसंद गानों पर डांस करना उनके लिए एक मनोरंजक अनुभव होता है, जिससे वे इसे हर रोज करना पसंद करेंगे।

4. रस्सी कूदना- Skipping

स्किपिंग एक तेज और एनर्जेट‍िक एक्सरसाइज है जो बच्चों को सर्दियों में गर्म और एक्‍ट‍िव बनाए रखने के ल‍िए फायदेमंद है। स्किपिंग से न केवल बच्चों के पैर और हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि इसका नियमित अभ्यास उनके हार्ट को भी मजबूत बनाता है। ठंड के मौसम में स्किपिंग करने से शरीर में गर्माहट आती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है। यह एक्‍सरसाइज बच्चों की सहनशक्ति को बढ़ाता है और शरीर में ब्‍लड फ्लो को बढ़ाकर इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

5. सीढ़ियां चढ़ना और उतरना- Going Up and Down Stairs

सीढ़ियां चढ़ना और उतरना बच्चों के लिए एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। यह आसान एक्‍सरसाइज बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। सीढ़ियां चढ़ते समय दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं, जिससे शरीर में ब्‍लड फ्लो बेहतर होता है और ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट मिलती है। सीढ़ियां चढ़ना एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे बच्चे घर के अंदर आसानी से कर सकते हैं और इसके लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा, यह एक्सरसाइज बच्चों की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है।

सर्दियों में बच्चों को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज, डांसिंग, स्‍ट्रेच‍िंग, स्किपिंग और सीढ़ियां चढ़ना जैसी एक्‍सरसाइज नियमित रूप से कराना जरूरी है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

हवा में AQI खराब होने पर करें ये 5 इंडोर वर्कआउट, जहरीली हवा से फेफड़ों को म‍िलेगी सुरक्षा

Disclaimer