शरीर का वजन बढ़ना चिंता का विषय है। वजन बढ़ने से महिलाओं के शरीर में विशेषरूप से हिप्स और जांघों पर फैट ज्यादा बढ़ता है। ऐसे में वह वजन को कम करने की कई कोशिशें करती है लेकिन असफल हो जाती है या उन्हे इसके लिए काफी मेहनत करनी होती है। महिलाएं वजन कम करने के लिए कई बार बेल्ट का इस्तेमाल करती है इसके अलावा भी कई तरह के प्रयोग करती हैं लेकिन इसका फायदा नहीं पहुंच पाता है। सच्चाई ये है कि शरीर के निचले हिस्से का मोटापा, सही व्यायाम और खानपान से ही घटता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों में इन 7 तरीकों से छुड़ायें नाखून चबाने की आदत
एरोबिक एक्सरसाइज
ऊपर बताई गई एक्सरसाइज के साथ ही आप एरोबिक्स भी कर सकती हैं। आप एरोबिक्स एक्सरसाइज करके भी अपने हिप्स और जांघों का वजन कम कर सकती हैं। एरोबिक्स करके आप आसानी से जांघों और हिप्स के साथ अपने पूरे शरीर को टोन कर सकती हैं। इससे आपका मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है। इस एक्सरसाइज को आप रोजाना आधे घंटे के लिए करें।
कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
कई ऐसी एक्सरसाइज हैं जो कि विशेष रूप से हिप्स और जांघों पर काम करती हैं। इन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी तरह के उपकरण की जरूरत भी नहीं होती है। आप इन्हें आसानी से घर पर ही कर सकती हैं। अगर आपके पास साइकिल है तो आप दिन में कम से कम एक घंटा साइकिलिंग कर सकती हैं। इसी के साथ आप स्कुएट्स भी करके आसानी से अपने हिप्स और जांघों के वजन को कम कर सकती हैं। आप ऐसा हर दिन 30 मिनट तक जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: पैरेंट्स को बच्चों से नहीं बोलनी चाहिए ये 7 बातें
योग
योग हर समस्या का अंतिम समाधान होता है। योग ना केवल फैट को बर्न करता है, बल्कि यह मेटाबोलिज्म को सुधार कर हमारे मन को शांत करता है। आप सूर्य नमस्कारा करके प्रतिदिन अपने पूरे शरीर को टोन कर सकती हैं। इसी के साथ आप बंध कोणासन, सेतुबंधासन, बालासन, वीरभद्र आसान, पश्चिमोत्तानासन और उत्कटासन आदि करके भी हिप्स और जांघों को पतला बना सकती हैं।
कैसी हो डाइट
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर आप आसानी से अपने वजन को कम कर सकती हैं। यह शरीर में वसा को बढ़ने से रोकता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। यह आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। आप रोजाना एप्पल साइडर में ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिलाकर अपने हिप्स और जांघों की मालिश कर सकती हैं, ऐसा करके कुछ देर बाद पानी से जांघों और हिप्स को साफ कर लें। रोजाना दो बार इस तरह से मसाज कर लें। आप चाहें तो सुबह के समय खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकती हैं।
नारियल का तेल
नारियल तेल फैटी एसिड को ऊर्जा में बदलता है। इससे मेटाबोलिजम और कैविंग भी दूर होती है। इस तेल को भी आप अपने जांघों और हिप्स में मसाज कर सकती हैं। इसी के साथ आप चाहें तो एक्ट्रा वरजिन ऑयल के इस्तेमाल कर खाना पका सकती हैं।
कॉफी ग्राउंड
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन होता है जो कि त्वचा को सेल्युलाइट और सेगिंग से बचाती हैं। इससे हमारा ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। आप इससे अपने जांघों और कूल्हों में मालिश करके बेहतरीन परिणाम देख सकती हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए आप बची हुई कॉफी का इस्तेमाल कर एक मोटा पेस्ट बना सकती हैं। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला साकती हैं। इसके बाद आप इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
Read More Articles On Diet & Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version