
लड़कियों की पसंद के बारे में कोई नहीं जानता। उन्हें कब क्या अच्छा लग जाए और कब क्या बुरा लग जाए ये तो महिलाएं खुद भी नहीं जानती हैं।
लड़कियों की पसंद के बारे में कोई नहीं जानता। उन्हें कब क्या अच्छा लग जाए और कब क्या बुरा लग जाए ये तो महिलाएं खुद भी नहीं जानती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में महिलाओं को पहले से पता होता है। अगर पार्टनर की बात करें तो महिलाएं ऐसे ही पुरुष को अपना पार्टनर बनना चाहती हैं जो हर प्रकार से उनके लायक हो। महिलाओं को स्मार्ट होने के साथ ही ऐसे पुरुषों की तलाश होती है जो शारीरिक और मानसिक रुप से उन्हें इंप्रेस करें। आइए जानें कौन सी वे बाते हैं जो महिलाएं पुरुषों में नोटिस करती हैं।
कैसी है पर्सनेलिटी
महिलाओं को लंबे लड़के पसंद आते हैं लेकिन सिर्फ लंबा होना जरूरी नहीं है। यह भी महत्वपूर्ण है की आप अपने आप को कैसे प्रस्तुत करते हैं। ठीक जैसे लड़को को सुडौल, सुन्दर और अच्छी पर्सनेलिटी वाली महिलाएं पसंद हैं, वैसे ही महिलाएं भी अच्छी पर्सनेलिटी वाले वाले मर्दों को ही पसंद करती हैं। महिलाओ का बेसिक फंडा ये है की अगर आप अपने आप की देखभाल करने के लिए सावधान हैं, तो वे आप पर अपनी देखभाल करने का भरोसा कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : माथे की झुर्रियां दूर करने के लिए आपके किचन में मौजूद हैं ये 5 औषधियां
कपड़े पहनने का तरीका
महिलाएं की नजर सबसे पहले पुरुषों को कपड़े पर ही पड़ती है। उनकी पसंद नापसंद आपकी ड्रेसिंग सेंस पर ही निर्भर करती है। इसलिए ध्यान रखें की अगर अपने कोई रोड साइड दुकान का ही ड्रेस पहना हुआ हे पर वो काफी स्टाइलिश और क्लासी होना चाहिए। ये जरुरी नहीं की आप बॉलीवुड या हॉलीवुड हीरो को कॉपी करे लेकिन हां ये भी सच है की अगर आप थोडा बहुत भी उनके जैसा स्टाइलिश हो जाएं तो कोई बुराई नहीं।
एनर्जी है या नहीं है
महिलाएं हमेशा ही अतिउत्साही और बैचेन सी और हड़बड़ी में रहती हैं, वे बहुत आसानी से उत्तेजित हो जाती हैं और ये ही कारण है की उन्हें अपनी लाइफ में कोई ऐसा चाहिए जो कुछ शांति और ठहराव ला सके उनकी जिंदगी में।
इसे भी पढ़ें : सुंदर दिखने के लिए मंहगे ट्रीटमेंट्स क्यों, जब घर में ही हैं ये 10 ब्यूटी सीक्रेट्स
कैसा है हेयरस्टाइल
आपके बालों का स्टाइल काफी कुछ कहता है। किसी भी पुरुष को देखने से पहले महिलाओं की नजर उसके बालों के कट और लंबाई पर जाती है। आपके बालों को देखकर ही वे जान लेंगे की आपका मिजाज कैसा है।
नाखूनों की शेप
महिलाओं से मिलने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा ध्यान दें क्योंकि जब आप उनसे मिलते हैं तो उनकी नजर आपके हाथों पर भी जाती है। अगर आपकी स्किन रूखी और फटी हुई होगी या हाथ गंदे होंगे तो इससे गलत इंप्रेसन पड़ेगा। ऐसे में कोई नहीं चाहेगा कि आपसे हाथ मिलाएं या उसे छूए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article on Grooming in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।