सदाबहार फूल चेहरे पर कैसे लगाएं?, जानें 5 तरीके

Evergreen Flower for Face: सदाबहार के फूल स्किन के लिए काफी लाभकारी होते हैं। आप इसे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। जानें, चेहरे पर सदाबहार कैसे लगाएं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
सदाबहार फूल चेहरे पर कैसे लगाएं?, जानें 5 तरीके


How to Use Evergreen Flower on Face in Hindi: सदाबहार के फूल सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। सदाबहार के फूलों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। सदाबहार के फूल त्वचा की सूजन को कम कर सकते हैं। साथ ही स्किन को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं। अगर आप चेहरे पर सदाबहार के फूलों का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। सदाबहार के फूल मुहांसों, दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स आदि को ठीक करने में असरदार साबित हो सकते हैं। आप भी सदाबहार के फूलों को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर सदाबहार के फूल कैसे लगाएं? (How to Apply Evergreen Flower on Face in Hindi) 

सदाबहार फूल चेहरे पर कैसे लगाएं?- How to Apply Evergreen Flower on Face in Hindi

1. सदाबहार फूल और गुलाब जल

आप अपने चेहरे पर सदाबहार के फूल लगा सकते हैं। सदाबहार के फूलों को गुलाब जल में मिक्स करके लगाया जा सकता है। इसके लिए आप सदाबहार के फूल लें। इन्हें पीस लें और गुलाब जल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप चाहें तो इसमें नीम के पत्ते भी मिक्स कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट और मॉइश्चराइज बनेगी। त्वचा पर निखार भी आएगा।

इसे भी पढ़ें- सदाबहार के फूलों का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये अनोखे फायदे, जानें बनाने और पीने का तरीका

evergreen flower for face

2. सदाबहार फूल और दूध

आप सदाबहार के फूलों में दूध मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप सदाबहार के फूलों को सूखा लें। इनका पाउडर तैयार करें और फिर इसमें दूध मिक्स कर लें। अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे चेहरे की गहराई से सफाई होती है। स्किन से धूल-मिट्टी और प्रदूषण निकल जाता है। आप इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। 

3. सदाबहार फूल और कोकोनट ऑयल

आप सदाबहार के फूलों में कोकोनट ऑयल मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप सदाबहार के फूलों के पाउडर में नारियल का तेल मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को सप्ताह में 1-2 बार लगा सकते हैं। 

4. सदाबहार के फूलों का पेस्ट

अगर आप चाहें तो सिर्फ सदाबहार के फूलों का पेस्ट भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप सदाबहार के फूल लें। इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन 9 समस्याओं का आसान घरेलू नुस्खा हैं सदाबहार के फूल, जानें इस्तेमाल का तरीका

evergreen flower for skin

5. सदाबहार के फूल और शहद

आप सदाबहार के फूलों में शहद मिक्स करके भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप सदाबहार के फूलों का पेस्ट लें। इसमें शहद मिक्स करें और फिर अपने चेहरे पर लगा लें। आप इस फेस पैक को सप्ताह में 2 बार यूज कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन मॉइश्चराइज होगी, चेहरा मुलायम और ग्लोइंग बनेगा

Sadabahar Phool for Face: आप भी अपने चेहरे पर सदाबहार के फूलों का पेस्ट लगा सकते हैं। आप सदाबहार के फूलों में कोकोनट ऑयल, शहद, दूध और गुलाब जल मिक्स करके लगा सकते हैं। 

Read Next

आईब्रो को बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 फायदेमंद ऑयल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version