
Evening Routine For Healthy Body: लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह के समय को महत्वपूर्ण मानते हैं जो कि सच है। लेकिन शाम का समय भी शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई ऐसी आदतें हैं जिन्हें शाम को फॉलो करने से आप खुद में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उदाहरण के लिए मेरे दादाजी को डायबिटीज थी। जब उन्हें पहली बार डायबिटीज का पता चला, तो चीनी कम करने में परेशानी आई। उन्हें दिन में 3 से 4 कप चीनी वाली चाय पीने की आदत थी। लेकिन इस आदत से उनका शुगर लेवल कंट्रोल नहीं हो रहा था। डॉक्टर ने मेरे दादाजी को कहा कि आप शाम को चीनी का सेवन बंद कर दें। दादाजी ने ऐसा ही किया। वह सुबह चीनी वाली चाय पी लेते थे लेकिन शाम के बाद उन्होंने शुगर का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया। अगले कुछ दिनों में दादाजी का शुगर लेवल कंट्रोल हो गया। शाम को फॉलो की गई यह छोटी सी आदत उनके लिए फायदेमंद रही। ऐसी ही कई और आदतें हैं जिन्हें शाम को फॉलो करके शरीर को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसी 5 आदतों के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
इस पेज पर:-

1. शाम को एक्सरसाइज करें- Exercise in Evening
सुबह ही नहीं शाम को भी एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। शाम को एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिन लोगों को तनाव के कारण नींद नहीं आती उन्हें शाम को आधा घंटा एक्सरसाइज करना चाहिए। शाम के समय एक्सरसाइज करने से नींद अच्छी आती है। हालांकि ऐसी कोई एक्सरसाइज या योग को शाम में न करें जिससे शरीर की एनर्जी बढ़े क्योंकि इससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
2. शाम के बाद स्क्रीन बंद कर दें- Avoid Screen After Sunset
एक हेल्दी आदत आप सभी को फॉलो करना चाहिए और वह है शाम के बाद स्क्रीन को न देखना। दिनभर हमारी नजरें फोन और लैपटॉप पर रहती हैं इसलिए शाम को स्क्रीन से ब्रेक लेना चाहिए। आप किताब पढ़ें, वॉक पर जाएं, परिवार के साथ समय बिताएं, मेडिटेशन करें या योग भी कर सकते हैं। कई रिसर्च में ऐसा बताया गया है सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करने से अनिद्रा की समस्या होती है इसलिए सोने से 4 से 5 घंटे पहले फोन का प्रयोग बंद कर देना चाहिए।
3. शाम को कैफीन की जगह हर्बल टी पिएं- Avoid Caffeine in Evening
शरीर को हेल्दी रखने के लिए शाम के समय कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादातर लोग शाम को चाय पीने के शौकीन होते हैं। लेकिन यह आदत आपकी सेहत को खराब कर सकती है। शाम को आप हर्बल टी का सेवन करें। दालचीनी, तुलसी, शहद, अदरक को मिलाकर चाय तैयार करें।
4. शाम को हाइजीन रूटीन फॉलो करें- Follow Evening Hygiene Routine
लोगों को ऐसा लगता है कि केवल सुबह उठकर शरीर की सफाई जरूरी होती है। जबकि आपको शाम को भी हाइजीन रूटीन फॉलो करना चाहिए। दिनभर प्रदूषण के साथ जूझने के बाद आपके शरीर और त्वचा को आराम की जरूरत होती है। जब तक आप ईवनिंग हाइजीन रूटीन नहीं बनाएंगे, तब तक शरीर को हेल्दी रखने में मुश्किल होगी। शाम को चेहरे को साफ करें, हाथ-पैरों की सफाई करें, क्रीम अप्लाई करें, दांतों की सफाई करें, बेड को भी क्लीन करें। स्लीप हाइजीन रूटीन फॉलो करके अनिद्रा की समस्या से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को जरूर सिखाएं शाम की ये 5 आदतें, हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी
5. डिनर में शामिल करें हेल्दी फूड्स- Eat Healthy Dinner
जितना जरूरी सुबह का नाश्ता होता है उतना ही जरूरी शाम का डिनर भी होता है। शाम को अपने डिनर में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन को शामिल करें। सोने से कम से कम 3 से 4 घंटे पहले आपको डिनर खत्म कर लेना चाहिए। खाली पेट सोने की गलती न करें। इससे तनाव बढ़ता है। जो लोग वेट लॉस करते हैं वह अक्सर डिनर को स्किप कर देते हैं। लेकिन ऐसा न करें। डिनर करने से स्लीप साइकिल इंप्रूव होती है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसे शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
Read Next
जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है Fytika Vita 365, बढ़ाए इम्यूनिटी व स्ट्रेंथ और कम करे स्ट्रेस
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
