
इमोशनल स्ट्रेस एक गंभीर समस्या बन चुका है। आज कल हर दूसरा व्यक्ति अपनी निजी समस्या से गुजर रहा है। किशोरो से लेकर वयस्कों तक सभी में तनाव के लक्षण देखे जा सकते हैं। यह समस्या भावनात्मक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा हो सकता है। इमोशनल स्ट्रेस की स्थिती में व्यक्ति का अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रहता है। तनाव बढ़ने पर व्यक्ति नशे की लत, सुसाइड की कोशिश जैसी गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है। इसलिए समय रहते इसका समाधान करना बेहद जरूरी है। इमोशनल स्ट्रेस की स्थिती से बाहर आने के लिए सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ आरती आनंद ने हमसे कुछ खास टिप्स शेयर की हैं। जो हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं।
इमोशनल स्ट्रेस से कैसे बाहर आएं (How To Overcome From Emotional Stress)
मनपसंद गाने सुनें
अपने मनपसंद गाने सुनना आपको काफी बेहतर महसूस करा सकता है। अपने मोबाइल में मनपसंद गानो की लिस्ट पहले से तैयार करके रखें। स्ट्रेस महसूस होने पर किसी शांत जगह बैठकर अपने मनपसंद गानो में ध्यान लगाएं। इससे आपको तनाव से बाहर आने और अच्छा महसूस करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़े- तनाव दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
किसी करीबी से बात करें
भावनात्मक तनाव की स्थिती में व्यक्ति गलत फैसले ले सकता है, क्योंकि इस दौरान व्यक्ति के दिमाग में सिर्फ उलझनें होती हैं। तनाव में किसी अपने से बात करना आपको सुकून महसूस करा सकता है। यह तरीका मन को हल्का करने और तनाव से बाहर आने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। अपनी परेशानी किसी ऐसे व्यक्ति से शेयर करें, जिस पर आप बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं। इससे आपका मन शांत होगा और आप अपनी परशानी से जल्द बाहर आ पाएंगी।
अपने विचारो को लिखे
अगर आपको अपनी परेशानी किसी से शेयर करना पसंद नहीं, तो आप लिखकर उसे जर्नल कर सकते हैं। अपने मन की भावना को कागज पर उतारने से आपको राहत महसूस होगी। यह तरीका आपको खुद को बेहतर तरीके से समझने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़े- मानसिक तनाव कैसे दूर करें? जानें टेंशन और डिप्रेशन दूर करने के टिप्स
एक्सपर्ट की सलाह लें
अगर आपके लिए विचारो पर कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा है, तो आपको बिना देरी किये डाक्टर से बात करनी चाहिए। अपनी परेशानी मन में रखना आपको ज्यादा तनाव दे सकता है। इसलिए बिना देरी किये एक्सपर्ट से मिले और अपनी परेशानी पर बात करे।
रिलैक्सिंग एक्सरसाइज करें
तनाव से राहत पाने के लिए रिलैक्सिंग एक्सरसाइज फायदेमंद साबित हो सकती हैं। अगर आपके मन में लगातार बुरे विचार आ रहे हैं, तो मेडिटेशन और रिलैक्सिंग एक्सरसाइज का अभ्यास आपको फायदा दे सकता है।
अगर आपके लिए भी अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है। तो इन टिप्स को फॉलो करके आप भी इमोशनल स्ट्रेस की समस्या से जल्द बाहर आ सकते हैं।