
धूम्रपान की लत से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रानिक सिगरेट की खोज की है जो सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर।
धूम्रपान के बढ़ते खतरों को देखते हुए वैज्ञानिक लगातार इस निपटने के लिए प्रयासरत हैं और इसका विकल्प खोजने के लिए निरंतर शोध में लगे हैं। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इसी दिशा में शोध करते हुए एक इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट तैयार की है। यह सिगरेट आम सिगरेट से अलग होगी। क्योंकि इसमें स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाला मुख्य तत्व नहीं है।
इस दल की ओर से 657 लोगों पर किए गए एक चिकित्सकीय परीक्षण में सामने आया कि इस इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग करने वालों में से 7.3 प्रतिशत लोगों ने छह माह बाद धूम्रपान करना छोड़ दिया।
विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्रिस वुलेन ने बताया कि इस सिगरेट का उपयोग करने वाले इससे कितना प्रभावित होते हैं उस संदर्भ में विश्वसनीयता के साथ फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन शोध के छह माह बाद जिस प्रकार के सकारात्मक नतीजे मिले हैं उससे यही पता चलता है कि यह सिगरेट धूम्रपान करने वालो पर उसे छोड़ने का दबाव डालती है। उन्होंने बताया कि यह सिगरेट धूम्रपान करने वालों को आम सिगरेट जैसा ही एहसास देगी।
Read More Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।