झड़ते बालों से हैं परेशान? लगाएं अंडे और नारियल से बना ये हेयर मास्क

बालों को झड़ने से बचाने के लिए और मजबूत व शाइनी बनाए रखने के लिए अंडे और नारियल तेल से बना हेयर मास्क बहुत फायदेमंद है, जानें तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
झड़ते बालों से हैं परेशान? लगाएं अंडे और नारियल से बना ये हेयर मास्क


आज के समय में लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के कारण बाल झड़ने की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। हेयर फॉल से बचने और बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए सही तरीके से बालों की देखभाल बहुत जरूरी है। बालों को मजबूत, शाइनी और घना बनाने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। अंडे और नारियल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को मजबूत घना और शाइनी बना सकते हैं। बहुत सी महिलाऐं अपने बाल स्ट्रेट रखते हैं जिसकी वजह से बालों के डैमेज होने और शाइन कम होने का खतरा रहता है। स्ट्रेट बाल रखने वाली महिलाओं के लिए अंडे और नारियल के तेल से बना हेयर मास्क बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं बालों के लिए इसके फायदे और तैयार करने का तरीका।

बालों के लिए अंडे और नारियल तेल से बना हेयर मास्क (Egg and Coconut Oil Hair Mask Benefits in Hindi)

egg and coconut oil hair mask benefits

बालों को नेचुरल तरीके से घना बनाए रखने और झड़ने से बचाने के लिए अंडे और नारियल तेल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से कई समस्याएं भी दूर होती हैं। बालों को झड़ने से बचाने और मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना अंडे और नारियल तेल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे में बालों के लिए उपयोगी प्रोटीन, विटामिन, फोलेट और कैल्शियम आदि पाया जाता है। इसके अलावा अंडे में मौजूद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। बालों में अंडे और नारियल तेल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से ये फायदे मिलते हैं -

  • बालों को घना और लंबा बनाने के लिए फायदेमंद।
  • बालों को झड़ने से बचाने के लिए बहुत उपयोगी अंडे और नारियल तेल का हेयर मास्क।
  • बालों को रुखा होने से बचाने के लिए बहुत उपयोगी।
  • डैंड्रफ कम करने में बहुत उपयोगी।

कैसे बनाएं अंडे और नारियल तेल का हेयर मास्क (DIY Egg And Coconut Oil Hair Mask)

अंडे और नारियल तेल से बने हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आप इस तरीके को अपनाएं-

  • सबसे पहले एक बाउल में 1 अंडा लें और इसे तोड़कर जर्दी हटा दें।
  • इसे अच्छी तरह से फेंटे और इसमें 2 से 3 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।
  • इसके बाद 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंटे।
  • और अब आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें: बालों में प्याज का रस लगाने से मिलते हैं कई लाभ, रुक सकता है बालों का झड़ना-टूटना

कैसे करें इस्तेमाल -

अंडे और नारियल तेल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह से मिलाकर पूरे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद स्कैल्प और बालों को अच्छी तरह से चेक कर लें कि हेयर मास्क सही तरह से लगा है या नहीं। अब बालों में शावर कैप पहन लें और हेयर मास्क को 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। 20 से 30 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से सुखाएं। सप्ताह में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपको फायदा दिखना शुरू हो जाएगा।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

बालों को सॉफ्ट और स्ट्रेट बनाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, बढ़ेगी खूबसूरती

Disclaimer