पुरुषों के लिए योग के फायदे

पुरूषों और महिलाओं के लिए योग की अलग-अलग क्रियाएं हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि पुरूषों के लिए योग कितना लाभकारी हैं। पुरूषों को योगा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानें पुरूषों के लिए योग के बारे में कुछ अन्य बातें।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के लिए योग के फायदे


योग की परंपरा बहुत पुरानी हैं। जाहिर है योगा के गुण और लाभ भी बहुत हैं। लेकिन क्या़ आप जानते हैं हर कोई योगासन नहीं कर सकता है। यानी हर उम्र में योग अलग-अलग प्रकार से किया जाता हैं। आपको मालूम है कि पुरूषों और महिलाओं के लिए योग भी अलग-अलग होते हैं। जी हां, दरअसल पुरूष महिलाओं से शारीरिक तौर पर अधिक मजबूत होते हैं, ऐसे में वे किसी भी तरह का आसन आराम से कर सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं कि महिलाएं योग करने में अक्षम हैं, लेकिन महिलाओं के मुकाबले पुरूषों की प्रतिरोधक क्षमता अधिक मजबूत होती है, जिससे वे कम बीमार पड़ते हैं। इसीलिए पुरूषों और महिलाओं के लिए योग की अलग-अलग क्रियाएं हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि पुरूषों के लिए योग कितना लाभकारी हैं। पुरूषों को योगा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानें पुरूषों के लिए योग के बारे में कुछ अन्य बातें।

yoga for man in hindi

पुरूषों के लिए योग

कपालभाति प्रक्रिया- पुरूषों को कपालभाति करना चाहिए। इससे वे ना सिर्फ मोटापे से निजात पा सकते हैं बल्कि पेट के विकार से भी बच सकते हैं। कपाल भांति क्रिया से श्वास संबंधी समस्याओं से आसानी से निजात मिलती हैं। इसके लिए आपको तेजी से सांस बाहर छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर भींचना हैं। इसके जरिए फेफड़ों की समस्याओं से भी निजात मिलती हैं।

पादहस्तासन- पुरूषों के लिए योग में पादहस्तासन बहुत ही बढि़या योग है। इसके जरिए वे मांसपेशियों में मजबूती ला सकते हैं और शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं। थकान को दूर करने के लिए पादहस्तासन बहुत ही अच्छा है। इसके लिए आपको सीधे खड़ा होकर अपने नितंब और पेट पर खिंचाव डालिए और हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और दोनों हाथों के अंगूठों को बांध लीजिए और सांस लेते हुए एक ओर झुक जाएं।

ध्यान या मेडीटेशन-
ध्यान पुरूषों के लिए बहुत ही उत्तम उपाय हैं। यदि आप तनावग्रस्त हैं या अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं तो आपको मेडीटेशन करना चाहिए।


पुरूषों के लिए योग के लाभ

  • योग से आपका शरीर सक्रिय होता है।
  • आप पेट विकार या फिर शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से आराम से निजात पा सकते हैं।
  • तनाव, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए योग बेहतर है।
  • आप अधिक समय तक योग के जरिए अपनी उम्र को छिपा सकते हैं।
  • स्वस्थ और हेल्दी रहने के लिए योग बहुत उपयोगी हैं।

 

पुरूषों के लिए योग से पहले सावधानियां

  • योग करने से पहले आपका खाली पेट होना जरूरी हैं।
  • योग से पहले जरूरी है कि आप स्नान करें और शौच आदि से निवृत हो चुके हों।
  • योग का समय प्रात:काल और सांयकाल को ही चुनना चाहिए।
  • योग के दौरान किसी तरह का तनाव न लें।
  • योग के दौरान यदि शरीर के किसी हिस्से में समस्या होती है तो योग बीच में ही छोड़ दें।

इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते है।

Image Source : Getty


Read More Articles On Yoga In Hindi

Read Next

जानें क्‍या है तितली आसन और इसके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version