लाल प्याज़ में छिपा है अस्थमा का इलाज, इस तरह खाने से मिलता है आराम

कई स्टडीज़ के मुताबिक यह पता चला कि लाल प्याज़ में थियोसलफिनेट का एक ऐसा कंपाउंड है, जो इंफेक्शंस से लड़ता है और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। प्याज़ में मौजूद कंपाउंड्स अस्थमा जैसी एलर्जी से भी लड़ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लाल प्याज़ में छिपा है अस्थमा का इलाज, इस तरह खाने से मिलता है आराम


भले ही प्याज़ छीलने से आंखों में आंसू आ जाते हों, लेकिन यह बात भी सच है कि इसके बिना सब्ज़ी बेस्वाद लगती है। प्याज़ सिर्फ सब्ज़ी ही नहीं, बल्कि फास्ट फूड में भी जान डाल देता है। लेकिन, शायद आप यह नहीं जानते की लाल प्याज़ खाने के कितने फायदे हैं। ये हेल्थ के लिए कितना ज़रूरी है। माना जाता है कि प्याज़ से अस्थमा जैसी बीमारी से भी बचा जाया सकता है।

 खाली पेट 1 लहसुन खाएं, सेहतमंद हो जाएं

 

वैसे तो प्याज़ मार्केट में सफेद रंग का भी मिलता है और लाल रंग का भी। आपको बता दें कि लाल प्याज़ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ भी होती हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाती हैं। यह विटामिन सी और सल्फर कम्पाउन्ड्स का भी स्रोत है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल होने के कारण, यह कई बीमारियों से हमें बचाता है। अगर आप अस्थमा का देसी उपचार चाहते हैं, तो लाल प्याज़ बड़े ही काम की चीज़ है। कई स्टडीज़ के मुताबिक यह पता चला कि लाल प्याज़ में थियोसलफिनेट का एक ऐसा कंपाउंड है, जो इंफेक्शंस से लड़ता है और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। प्याज़ में मौजूद कंपाउंड्स अस्थमा जैसी एलर्जी से भी लड़ सकते हैं।  

 

अस्थमा को दूर भगाने का तरीका:

1- आधा किलो लाल प्याज़ ले लें।

2- 6-8 चम्मच शहद तैयार कर लें।

3- लगभग 300 ग्राम डार्क ब्राउन शुगर ले लें।

4- इस मिश्रण को तैयार करने के लिए 2 नींबू की भी ज़रूरत होगी।

5- 5 से 6 गिलास पानी भी तैयार कर लें।

 

ऐसे बनाएं मिश्रण:

1- एक बर्तन में बताई गई चीनी डाल दें और गैस जलाकर इसे तब तक हिलाते रहें, जब तक कि यह पिघलनी शुरू नहीं हो जाती।

2- इसके बाद, इसमें कटे हुए प्याज़ और पानी डालें। इसे अच्छे से हिलाएं।

3- तेज़ आंच पर इसे उबलने दें, जब तक की एक तिहाई पानी न रह जाए।

4- अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। फिर इसमें नींबू का रस और शहद मिला दें।

5- इसे इस्तेमाल करने से पहले एक रात ग्लास के जार में रखें।

 

इस मिश्रण का सेवन कैसे करें:

युवक हर बार खाना खाने से पहले इसे एक बड़े चम्मच में डालकर पीएं और बच्चे हर बार खाना खाने से पहले 1 छोटा चम्मच लें। इसे तब तक लें, जब तक अस्थमा के सारे लक्षण गायब न हो जाएं। इसके अलावा अस्थमा के मरीज़ कच्चा प्याज़ या फिर सब्ज़ी के रूप में भी खा सकते हैं।  

 

ये हैं प्याज़ खाने के अन्य फायदे:

1- प्याज़ से फेसपैक भी बनाया जा सकता है। इसे चेहरे पर लगाने से पिंपल्स दूर हो जाते हैं।

 

2- सूप में प्याज़ का इस्तेमाल करें और रात को सोने से पहले इसे पीएं। इससे आपको रात को अच्छी नींद आएगी।

 

3- प्याज़ वज़न घटाने में भी सहायक है। इसे हर रोज़ अपने सलाद का हिस्सा बनाएं।

 

4- एंटी-बैक्टीरियल होने के चलते प्याज़ पेट के इंफेक्शंस से भी बचाता है।

 

5- जिन लोगों को डायबिटीज़ है, उनके लिए भी प्याज़ काफी लाभदायक है। इसमें फाइबर, आयरन, पोटेशियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा है।


ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

नसों के टॉक्सिन को निकाले हल्दी और काली मिर्च का ये 1 मिश्रण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version